बॉलीवुड

Rakul Preet-Jackky Bhagnani Wedding: वरुण धवन के बाद अब बहन संग शादी अटेंड करने गोवा पहुंची Bhumi Pednekar, देखें VIDEO

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 19, 2024, 05:19 PM IST

Rakul Preet-Jackky Bhagnani Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) अपने बॉयफ्रेंड और फिल्ममेकर जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) के साथ 21 फरवरी को शादी करने वाली हैं। रकुल और जैकी की शादी के लिए वरुण धवन और नताशा दलाल के साथ ही भूमि पेडनेकर भी गोवा पहुंच गई हैं।

Image

Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani Wedding: Bhumi Pednekar Reaches

Rakul Preet-Jackky Bhagnani Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) अपने बॉयफ्रेंड और फिल्ममेकर जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) के साथ 21 फरवरी को शादी करने वाली हैं। दोनों बीते काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, जिसके बाद अब आखिरकार दोनों 7 फेरे लेने जा रहे हैं। रकुल और जैकी की शादी के लिए वरुण धवन और नताशा दलाल के साथ ही भूमि पेडनेकर भी गोवा पहुंच गई हैं। भूमि पेडनेकर को गोवा एयरपोर्ट पर अपनी बहन के साथ स्पॉट किया गया है। दोनों का ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। रकुल प्रीत और जैकी भगनानी की शादी में वरुण धवन, नताशा दलाल, भूमि पेडनेकर और ईशा देओल के साथ ही अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना, शाहिद कपूर और टाइगर श्रॉफ भी नजर आ सकती हैं।

दोनों की शादी कल है, हालांकि गोवा एयरपोर्ट पर अभी से ही हलचल शुरू हो गई है। सितारे शादी अटेंड करने के लिए पहुंचने लगे हैं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

बहन संग गोवा पहुंची भूमि पेडनेकर

जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह आखिरकार 21 फरवरी 2024 को शादी रचाने वाले हैं। दोनों ने अपनी शादी के लिए करीबी दोस्तों को ही न्योता भेजा है। वरुण धवन और नताशा दलाल के गोवा एयरपोर्ट से वीडियो सामने आने के बाद अब भूमि पेडनेकर का भी वीडियो वायरल हो रहा है। अब फैंस रकुल और जैकी की शादी की तस्वीर देखने का इंतजार कर रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article