'दम है तो सलमान खान को बैन करके...' Ranveer Singh के समर्थन में उतरीं राखी सावंत

Rakhi Sawant Video: हाल ही में FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन का फैसला लिया है। अब इस मामले पर राखी सावंत ने रिएक्ट किया है।

Rakhi Sawant Video: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) पर सभी की नजरें टिकी हुई है। हाल ही में FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन का फैसला लिया है। इस मामले पर सभी लोग अपना रिएक्शन दे रहे हैं। बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स ने रणवीर सिंह का साथ दिया है। इस बीच एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें-Don 3 Controversy: फरहान अख्तर ने मारी Ranveer Singh के 35 करोड़ के ऑफर को ठोकर)

ranveer singh

राखी सावंत का फूटा गुस्सा (pic credit-instagram)

राखी सावंत का फूटा गुस्सा

राखी सावंत ने रणवीर सिंह और डॉन 3 विवाद पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने रणवीर सिंह का समर्थन करते हुए FWICE और फिल्ममेकर फरहान अख्तर पर निशाना साधा। दरअसल, खबरें आई थीं कि रणवीर सिंह के डॉन 3 से बाहर होने के बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने उनके खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन निर्देश जारी किया है। इस मामले को लेकर बॉलीवुड में लगातार चर्चा हो रही है। अब राखी सावंत भी रणवीर के समर्थन में सामने आई हैं। मुंबई में पैपराजी से बात करते हुए राखी ने कहा कि रणवीर सिंह को उनकी सफलता की वजह से निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि रणवीर एक सुपरस्टार हैं और लोग उनसे जलते हैं। राखी ने यह भी कहा कि अगर किसी में दम है तो सलमान खान को बैन करके दिखाए। उन्होंने कहा कि रणवीर और दीपिका पादुकोण दोनों ने अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में नाम कमाया है।

End of Feed