Rakhi Sawant को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया, Sherlyn Chopra मामले में घिरीं

rakhi sawant arrested in sherlyn chopra case-राखी सांवत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक्ट्रेस को शर्लिन चोपड़ा की शिकायत के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Rakhi Sawant was arrested : बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत के जीवन में मुसीबतों का अंबार लगा हुआ है। हाल ही में शादी के बंधन में बधी राखी को मुंबई की अंबोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें शर्लिन चोपड़ा के केस में अरेस्ट किया है। राखी आज ही अपनी डांस अकेडमी लॉन्च करने वाली थीं। इस अकेडमी में उनके पति आदिल खान दुर्रानी भी पार्टनर हैं। वहीं शर्लिन चोपड़ा ने ट्वीट कर राखी की गिरफ्तारी की खबर की पुष्टि की है।

rakhi

पुलिस ने जारी किया बयान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राखी को मुंबई पुलिस कुछ देर बाद अंधेरी कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस की तरफ से जारी किए गए बयान में बताया गया कि राखी सावंत पर आरोप है की उन्होंने कुछ समय पहले एक महिला मॉडल का आपत्तिजनक वीडियो और फोटो वाइरल किया था। इसी मामले में राखी की गिरफ्तारी हुई है। वहीं, बुधवार को मुंबई की सेशन कोर्ट ने राखी सावंत की ABA खारिज की थी जिसके बाद उन्हें आज यानी गुरुवार 19 जनवरी को गिरफ़्तार किया है। हालांकि इस मामले में राखी के परिवार की तरफ से भी किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है।

End of Feed