LIVE
भोजपुरी एक्टर निरहुआ ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर जताया शोक, कॉमेडियन की पत्नी का बुरा हाल
भोजपुरी एक्टर निरहुआ ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर जताया शोक, कॉमेडियन की पत्नी का बुरा हाल
दुनिया को हंसाने और गुदगुदाने वाले मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अब इस दुनिया में नहीं रहे। वह 41 दिन तक मौत को चकमा देते रहे और आखिरकार इस जंग में हार गए। दिल्ली के एम्स में बुधवार सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली।10 अगस्त को हार्ट अटैक के बाद दिल्ली AIIMS में राजू को भर्ती कराया गया था । 58 साल के राजू जिम में वर्कआउट के दौरान गिर गए थे और कहा गया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। इलाज के दौरान उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। फैंस उनके ठीक होने की दुआ कर रहे थे लेकिन राजू को होश नहीं आया।
Sep 21, 2022 | 04:33 PM IST
दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार
जानकारी के अनुसार, राजू श्रीवास्तव के परिवार ने ये तय किया है कि राजू का अंतिम संस्कार दिल्ली में ही किया जाए। राजू की पार्थिव देह को द्वारका के दशरथपुरी ले जाया जाएगा। उसके बाद 22 सितंबर को सुबह अंतिम संस्कार किया जाएगा। राजू के रिश्तेदार ने इस बात की पुष्टि की है।Sep 21, 2022 | 04:33 PM IST
राजनीति भी राजू को आई रास
राजू कभी समाजवादी पार्टी (सपा) का हिस्सा थे। सपा चीफ और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के मुताबिक, वह कभी कानपुर से चुनाव लड़ना चाहते थे और उनके पास गए थे। हालांकि, बाद में साल 2014 में श्रीवास्तव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे। योगी सरकार ने उन्हें उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद का अध्यक्ष बनाया था।Sep 21, 2022 | 04:33 PM IST
सीएम योगी ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर जताया शोक
विश्व प्रसिद्ध हास्य कलाकार और उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम योगी ने कहा कि राजू श्रीवास्तव आज हमारे बीच में नहीं हैं, वह जीवन पर्यंत अपनी अपनी पीड़ा को दबाते हुए बिना किसी भेदभाव के सबका मनोरंजन करते रहे। सीएम ने कहा कि राजू श्रीवास्तव ने हास्यकला की विधा को अपनी प्रतिभा एवं मेहनत से नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के माध्यम से उत्तर प्रदेश की परम्परागत कला की विधाओं के उत्थान में उनका सराहनीय योगदान रहा।Sep 21, 2022 | 04:33 PM IST
प्रधानमंत्री कार्यालय ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर किया ट्वीट
मशहूर कॉमेडियन और एक्टर राजू श्रीवास्तव के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि गजोधर भैया हंसी, हास्य और सकारात्मकता के साथ हमारे जीवन को रोशन करते रहे। प्रधानमंत्री के आधिकारिक टि्वटर हैंडल से लिखा गया, "राजू श्रीवास्तव ने हंसी, हास्य और सकारात्मकता के साथ हमारे जीवन को रोशन किया। वह हमें बहुत जल्द छोड़ गए, लेकिन वह सालों तक अपने समृद्ध काम की बदौलत अनगिनत लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे। उनका निधन दुखद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।"Sep 21, 2022 | 04:32 PM IST
कानपुर के रहने वाले थे राजू
राजू उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रहने वाले थे। 25 दिसंबर 1963 को कानपुर के एक मध्यम वर्गीय परिवार में राजू श्रीवास्तव का जन्म हुआ था। उनके पिता रमेश चंद्र श्रीवास्तव नामी कवि रहे हैं। उन्होंने कल्याणजी आनंदजी, बप्पी लाहिड़ी एवं नितिन मुकेश जैसे कलाकारों के साथ काम किया है। वह अपनी कुशल मिमिक्री के लिए जाने जाते हैं। उनको असली सफलता ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से मिली। इस शो में अपने कमाल के प्रदर्शन की बदौलत वह घर-घर में पहचाने जाने लगे। उन्होंने बिग बॉस 3 में हिस्सा लिया था।Nana Patekar Death Case: गोवा पुलिस ने दर्ज किया UD केस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा खुलासा
Kaun Banega Crorepati 18 में नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए Amitabh Bachchan, नम आंखों के साथ दी श्रद्धांजलि
Drishyam 3 Box Office: पहले हफ्ते में Ajay Devgn स्टारर ने मचाया तहलका, 300 करोड़ी होने की ओर बढ़ाए कदम
Bigg Boss 20 Highlights: गुल्लू ने आम्रपाली दुबे को दिया 'मोटी' का टैग, कनिका ने लव गिल की शक्ल का उड़ाया मजाक
इतनी जल्दबाजी में क्यों हुआ Nana Patekar का अंतिम संस्कार? बेटे Malhar Patekar ने बताई वजह
© 2026 Times Horizon Private Limited