बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव भले ही कितनी भी परेशानियों में क्यों ना फंसे हुए हो लेकिन उनकी सादगी हमेशा लोगों का दिल जीत लेती है। अब मुंबई के लाल बागचा राजा के दरबार से सामने आया वीडियो ही देख लीजिए, जिसमें राजपाल यादव एक आम इंसान की तरह एंट्री करते दिखाई दे रहे हैं। जहां बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बाकी सेलेब्स वीआईपी दर्शन कर रहे हैं, वहीं अपने राजपाल यादव एक आम इंसान की तरह दर्शन करने पहुंचे और भीड़ का हिस्सा बनकर खुश हो गए। टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'इंसान धोखेबाज होते है'- Govinda और कोमल रानी स्वर्णकार के वीडियो पर Sunita Ahuja का रिएक्शन
Rajpal Yadav ने छोड़ी VIP एंट्री, आम इंसान की तरह किए लालबागचा राजा के दर्शन
Rajpal Yadav ने आम भक्तों की तरह किया इंतजार
लाल बागचा राजा के दरबार से अब तक आपने कई सेलेब्स के वीडियोज देखे होंगे, जिनमें वो परिवार के साथ दर्शन करते दिखाई दे रहे होंगे। दर्शन के लिए ये सेलेब्स वीआईपी एंट्री करते नजर आते हैं लेकिन राजपाल यादव इस मामले में बिल्कुल अलग हैं। राजपाल यादव ने ना केवल लाल बागचा राजा के दरबार में आम इंसान की तरह एंट्री की बल्कि गणेश जी की मूर्ति के पास भी एकदम आम इंसान की तरह ही पहुंचे। यहां उन्होंने गणेश जी से आशीर्वाद लिया और वहां से आगे बढ़े। इस दौरान एक महिला पुलिसकर्मी ने उन्हें पहचान लिया, जिसके बाद वो मुस्कुराने लगी। टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: The Vvaan: बिना कट्स के CBFC ने पास की सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म, दिया U/A 16+ सर्टिफिकेट
जब से राजपाल यादव का ये वीडियो सामने आया है, तब से ही फैंस इस पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा है, "राजपाल जी हमेशा से ही जमीन से जुड़े आदमी रहे हैं और एक बार फिर से उन्होंने साबित कर दिया है कि नाम और फेम उनके लिए कोई मायने नहीं रखता है।" तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, "ये इंसान कितना क्यूट है यार... हर बार दिल जीत लेता है। राजपाल जी बॉलीवुड के बाकी सितारों को भी आपकी ही तरह होना चाहिए।" वैसे आपका राजपाल यादव के इस वीडियो के बारे में क्या सोचना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
