Rajpal Yadav on Mushtaq Khan's Death: 24 की रात बॉलीवुड इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आई। इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता मुश्ताक खान (Mushtaq Khan) का 56 साल की उम्र में निधन हो गया है। मुश्ताक खान के निधन की खबर के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी। कई लोगों ने इंडियन सिनेमा के लिए इसे बड़ा नुकसान बताया। बताया जा रहा है कि मुश्ताक खान काफी लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। मशहूर कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव ने बताया कि उन्होंने मुश्ताक खान से अस्पताल में मुलाकात की थी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर भी पढ़ें: 'Rise And Fall 2' में हिस्सा लेंगे Govinda? चुप्पी तोड़ते हुए बताया सच)
अस्पताल में मुश्ताक खान से मिले थे राजपाल यादव (Pic Credit: Instagram)
अस्पताल में मुश्ताक खान से मिले थे राजपाल यादव
राजपाल यादव ने बताया कि वो मुश्ताक खान के निधन से कुछ घंटे पहले अभिनेता से अस्पताल में मिएल थे। राजपाल यादव ने सोशल मीडिया पर मुश्ताक की तस्वीर साझा करते हुए अपनी आखिरी मुलाकात को याद किया। राजपाल यादव ने बताया कि मुश्ताक खान ने उन्हें देखा और हाथ मिलाया था। वो बात करते हुए रिएक्शन भी दे रहे थे। राजपाल यादव भी मुश्ताक खान के निधन से काफी इमोशनल हैं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा है। उन्होंने मुश्ताक को लोकप्रिय अभिनेता बताते हुए उन्हें भारी मन से श्रद्धांजलि दी।
राजपाल ने मुलाकात का एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया। हालांकि वीडियो सोशल मीडिया पर दोबारा सामने आया। इसमें राजपाल अस्पताल में मुश्ताक के पास बैठे नजर आते हैं। मुश्ताक बेड पर लेटे हुए उनका हाथ पकड़े दिखाई देते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर भी पढ़ें: दूसरी बार पिता बनने के बाद 'Hunkkaar' की स्क्रीन पर छाए Ranveer Singh, लूट ली पूरी लाइमलाइट)
सनी देओल ने भी दी श्रद्धांजलि
मुश्ताक खान के निधन पर अभिनेता सनी देओल ने भी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत अभिनेता की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें अच्छा इंसान और बेहतरीन अभिनेता बताया। सनी देओल ने मुश्ताक के साथ फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' में काम किया था। बताते चलें मुश्ताक खान ने साल 1980 में फिल्म 'अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।
अनुपम खेर ने दी श्रद्धांजलि
अनुपम खेर ने भी मुश्ताक खान की मौत पर अभिनेता को श्रद्धांजलि दी। अनुपम खेर ने मुश्ताक खान के साथ अपनी यादें साझा की। उन्होंने मुश्ताक खान के बेटे मोहसिन और उनके बाकी परिवार के प्रति भी संवेदना व्यक्त की और कहा, "मेरी दिली संवेदना उनके बेटे मोहसिन और पूरे परिवार के साथ है।"
