राजकुमार राव की फिल्म में हुई कीर्ति सुरेश की एंट्री, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Raftaar Movie Update: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की फिल्म रफ्तार का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में इस एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Raftaar Movie Update: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव अपनी धांसू एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। राजकुमार राव की एक से एक फिल्में रिलीज होने वाली है। इस बीच उनकी अपकमिंग फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। राजकुमार राव जल्द ही फिल्म रफ्तार में नजर आने वाले हैं। नई रिपोर्ट के मुताबिक राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म में साउथ की एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Raftaar Movie Update

pic credit- instagram

राजकुमार राव की मूवी में हुई एंट्री

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश पहली बार एक साथ फिल्म 'रफ्तार' में नजर आएंगे। दोनों के साथ फिल्म की अफवाहें काफी समय से चल रही थीं। 14 मार्च को मेकर्स ने फिल्म का टाइटल और रिलीज डेट आधिकारिक तौर पर घोषित कर दी। पहले मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म का नाम 'शिक्षक' बताया गया था, लेकिन अब फाइनल टाइटल 'रफ्तार' है। फिल्म का निर्देशन आदित्य निंबालकर कर रहे हैं। खास बात यह है कि फिल्म को राजकुमार राव की पत्नी पात्रलेखा ने अपनी बैनर 'कम्पा फिल्म्स' के तहत प्रोड्यूस किया है। अमेजन एमजीएम स्टूडियो ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर पर लिखा है, 'इसे महत्वाकांक्षा ने बनाया है। लालच इसकी परीक्षा लेगा। रफ्तार 24 जुलाई को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।' फिल्म 24 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होगी। राजकुमार और कीर्ति के अलावा इसमें अनुराग ठाकुर, रोहन वर्मा, रजत कपूर और तान्या मानिकतला जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

End of Feed