बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव हाल ही में इवेंट में शामिल हुए थे। एक्टर के इवेंट की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वायरल फोटो में एक्टर की चिन ज्यादा लंबी लग रही है। इस फोटो के वायरल होने के बाद यूजर्स दावा करने लगे कि एक्टर ने प्लास्टिक सर्जरी करवा ली है। इस फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स बनने लगे। अब एक्टर ने वायरल हो रही फोटो पर चुप्पी तोड़ी है। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में वायरल फोटो को लेकर बात की।
Rajkumar Rao (credit Pic: Instagram)
ये भी पढ़ें- जीनत अमान के लिव इन रिलेशनशिप के बयान पर भड़के मुकेश खन्ना, बोले- 'वो पहले से ही वेस्टर्न लाइफ...'
एक्टर ने कहा, आप जो वो वायरल फोटो देख रहे हैं मेरी तरह लग भी नहीं रही है। ये असल में बहुत फनी है क्योंकि मैं वो हूं भी नहीं। मुझे लगता है कि किसी ने मेरे साथ प्रैक किया है और मेरी फोटो को एडिट किया है। उन्होंने आगे कहा, जब ये फोटो वायरल होने लगी तो लोग पुरानी फोटो निकालकर दावे करने लगे कि मैंने सर्जरी करवा ली है। मैंने कोई सर्जरी नहीं करवाई है।
8-9 साल पहले करवाया था फिलर्स
राजकुमार ने बताया, जब मैंने शुरुआत की थी तो लोग मेरे लुक को लेकर काफी कमेंट करते थे। 8-9 साल पहले मैंने फिलर्स करवाया था। मैंने अच्छे दिखने और अच्छा लगने के लिए ऐसा करवाया था। ताकि मेरा चेहरा बैलेंस्ड लगे। वो भी मेरे स्किन डॉक्टर ने सजेस्ट किया था। मुझे लगता है कि अगर किसी को कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए इसके इसकी जरूरत है तो क्यों नहीं। इसमें कोई नुकसान नहीं है। उन्होंने कहा, एक्टर्स पर हमेशा अच्छा दिखने का प्रेशर रहता है। मैं ऐसे बहुत लोगों को जानता हूं जो अच्छा दिखने के लिए काफी कुछ करते हैं। लेकिन मैं अपने काम से प्यार करता हूं। मैं अपने काम को एन्जॉय करता हूं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर की श्रीकांत अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
