Munna Bhai 3 को लेकर आया बड़ा अपडेट, 2027 में शुरू होगी शूटिंग?

संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट सकती है। राजकुमार हिरानी की 'मुन्ना भाई 3' की स्क्रिप्ट फरहाद सामजी लिख रहे हैं, फिल्म 2027 में फ्लोर पर जा सकती है।

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अच्छी खबर है। करीब दो दशक से दर्शकों के दिलों में जगह बनाए हुए 'मुन्ना भाई' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म अब धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। लंबे समय से इस फिल्म को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आती रही हैं, लेकिन अब इसकी कहानी पर काम शुरू होने की चर्चा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजकुमार हिरानी की 'मुन्ना भाई 3' (Munna Bhai 3 ) साल 2027 में फ्लोर पर जा सकती है। यानी फैंस का इंतजार अब खत्म होने की ओर बढ़ सकता है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Sunny Deol की 'सूर्या' को मिली बड़ी राहत, रिलीज रोकने की मांग वाली PIL पर हाईकोर्ट का फैसला)

Munna Bhai 3 update

'मुन्ना भाई 3' को लेकर आया अपडेट (pic credit-munna bhai movie)

फरहाद सामजी लिख रहे हैं फिल्म की कहानी

Variety India की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने की जिम्मेदारी फरहाद सामजी को दी गई है। वह जल्द ही इसकी कहानी पूरी कर सकते हैं। खास बात यह है कि फरहाद का इस फ्रेंचाइजी से रिश्ता काफी पुराना है। साल 2003 में आई पहली फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' के मशहूर गाने 'एम बोले तो' की शुरुआती लाइनें भी उन्होंने ही लिखी थीं। फरहाद ने पहले एक बातचीत में बताया था कि उन्हें रात करीब 10 बजे म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक का फोन आया था। अनु मलिक ने उनसे अगले दिन राजकुमार हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा के साथ होने वाले म्यूजिक सेशन के लिए गाने का मुखड़ा लिखने को कहा था। उस समय फिल्म में शाहरुख खान को मुख्य भूमिका में लेने की बात चल रही थी। गाने में ऐसे शब्दों की जरूरत थी, जो किरदार की खास बोलचाल और अंदाज को दिखा सकें।

End of Feed