Rajkumar Hirani on 3 Idiots sequel and Munna Bhai 3: मशहूर निर्माता-निर्देशक राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म '3 इडियट्स' के सीक्वल की अटकलें काफी दिनों से चल रही हैं। दर्शकों के मन में बार-बार यह सवाल उठ रहा है कि इसका सीक्वल बनेगा या नहीं। निर्माताओं ने बताया कि इस मूवी की स्क्रिप्ट पर कामचल रहा है और जल्द ही '3 इडियट्स 2' को लेकर बड़ी घोषणा की जा सकती है। हाल ही में राजकुमार हिरानी ने एक पोर्टल से बात करते हुए बताया कि '3 इडियट्स' के सीक्वल (3 Idiots Sequel) और उनकी दूसरी क्लासिक फिल्म 'मुन्ना भाई' के तीसरे पार्ट की तैयारी चल रही है।
'मुन्ना भाई 3' को लेकर राजकुमार ने कही ये बात
वैरायटी इंडिया से बात करते हुए राजकुमार हिरानी ने बताया, 'मेरे पास इस समय कई आइडियाज हैं। मैं इस समय दोनों ही फिल्मों पर काम कर रहा हूं। मैं 'मुन्ना भाई' की स्क्रिप्ट पर काम कर रहा हूं। इसके अलावा '3 इडियट्स' के सीक्वल को बनाने के बारे में भी सोच रहा हूं।' (इसे भी पढ़ें: 'Bhagam Bhag 2' से बाहर हुए गोविंदा पर परेश रावल ने दिया बयान, बोले 'हम उन्हें मिस करेंगे...')
राजकुमार हिरानी ने आखिरी बार शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' का निर्देशन किया था, जो उनकी बाकी फिल्मों की तरह सफल नहीं रही थी। फिल्म निर्माता ने खुलासा किया कि 'मुन्ना भाई 3' के लिए उन्हें अभी तक सही क्लाइमेक्स का आईडिया नहीं मिला है। उन्होंने कहा, 'मुन्ना भाई के लिए मेरे पास एक आईडिया था, जिसे बड़े स्केल पर दिखाया गया था लेकिन मुझे खुद भी अभी तक इसकी परफेक्ट एंडिंग नहीं मिल रही है।'
3 इडियट्स के सीक्वल पर भी है काम जारी
राजकुमार हिरानी ने यह इशारा दिया है कि '3 इडियट्स' के सीक्वल पर काम चल रहा है। निर्देशक ने बताया, '3 इडियट्स के सीक्वल को बनाए का आईडिया एकदम आया था। मुझे नहीं पता कि यह बात इतनी फैल कैसे गई। यह अभी शुरू भी नहीं हुआ है लेकिन जल्द ही इसकी स्क्रिप्ट पर जारी कर दिया जाएगा। इसके बनने से पहले ही इसकी खबर बहुत फैल चुकी है।'
