Ranbir Kapoor-Rajkumar Hirani Next: ‘संजू’ की सफलता के बाद फैंस एक बार फिर से राजकुमार हिरानी( Rajkumar Hirani) और रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor ) की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के इंतजार में थे। कुछ समय पहले खबर आई थी कि दोनों एक बार फिर साथ आने वाले हैं और इस बार कहानी एक एथलीट की जिंदगी पर आधारित बायोपिक होगी। हालांकि अब ताजा जानकारी के अनुसार, इस प्रोजेक्ट की रिलीज़ डेट को आगे बढ़ा दिया गया है और फिल्म अब 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है।
Image Source: x
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राजकुमार हिरानी( Rajkumar) ने फिलहाल रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) वाले प्रोजेक्ट को कुछ समय के लिए टाल दिया है। वजह यह है कि निर्देशक अब अपना पूरा ध्यान दादा साहब फाल्के की बायोपिक पर लगाना चाहते हैं, जिसमें आमिर खान( Aamir Khan) लीड रोल में हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग जनवरी 2026 से शुरू होगी और आमिर खान ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है।
एक ट्रेड सूत्र ने मिड-डे से बातचीत में बताया, “हिरानी और रणबीर दोनों इस प्रोजेक्ट को लेकर बहुत उत्साहित थे और लंबे समय से इसकी तैयारी कर रहे थे। लेकिन हिरानी ने इसे आगे बढ़ाने का फैसला लिया क्योंकि रणबीर का कैलेंडर फिलहाल बहुत व्यस्त है। ऐसे में फिल्म को थोड़े समय के लिए रोक देना ही सही फैसला था। सभी चाहते हैं कि यह फिल्म ‘संजू’ जैसी शानदार बने, इसलिए देरी से किसी को दिक्कत नहीं है।”
रणबीर कपूर के पास है बैक टू बैक प्रोजेक्ट
सूत्रों के मुताबिक, आमिर खान( Aamir Khan) अपने नए किरदार के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। वह अपने लुक पर काम कर रहे हैं और दिसंबर में इस फिल्म की वर्कशॉप में हिस्सा लेंगे। यह पहली बार होगा जब आमिर सिनेमा जगत के एक असली नायक दादा साहब फाल्के की भूमिका निभाएंगे। हिरानी इस प्रोजेक्ट को बड़े पैमाने पर बनाना चाहते हैं ताकि सिनेमा के इस अग्रदूत को उचित सम्मान मिल सके।
वहीं, रणबीर कपूर की बात करें तो वह आने वाले महीनों में संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ पूरी करेंगे। इसके बाद वह नितेश तिवारी की ‘रामायण’ पार्ट 2 की शूटिंग करेंगे। इसके बाद उनके पास दो बड़े प्रोजेक्ट्स ‘धूम 4’ और ‘एनिमल पार्क’ में से किसी एक को आगे बढ़ाने की योजना है। दोनों फिल्में अभी डेवलपमेंट स्टेज में हैं।
