Ranbir Kapoor ने ‘एनिमल’ के लिए Rahul Bhatt से ली थी हथियार चलाने की ट्रेनिंग, Alia Bhatt को बताया ‘खुशकिस्मत’

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 30, 2026, 02:36 PM IST

Rahul Bhatt on Ranbir Kapoor: राहुल भट्ट ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ अपनी मुलाकातों और ‘एनिमल’ (Animal) की तैयारी को लेकर बात की है। उन्होंने आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और पूजा भट्ट से जुड़े रिश्तों पर भी...

Rahul Bhatt on Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की जोड़ी काफी चर्चा में बनी रहती है। अभी हाल ही में फिल्म लव एंड वॉर (Love And War) से दोनों स्टार्स का लुक सामने आया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। अब इन सब के बीच आलिया भट्ट के भाई राहुल भट्ट (Rahul Bhatt) ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ अपनी बॉन्डिंग को लेकर बात की है। राहुल भट्ट इसके अलावा और भी मुद्दों पर बात करते नजर आए। तो चलिए जानते हैं राहुल भट्ट ने अभी हाल में दिए इंटरव्यू में क्या-क्या खुलासे किए हैं, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

Rahul Bhatt on Ranbir Kapoor

राहुल भट्ट ने रणबीर कपूर को लेकर कही ये बात (Image Source: Pooja Bhatt/ Alia Bhatt Instagram)

रणबीर कपूर को लेकर कही ये बात

राहुल भट्ट ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में अपनी बहनों आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट (Shaheen Bhatt) के साथ रिश्ते पर बात की। इसी दौरान उनसे आलिया के पति और एक्टर रणबीर कपूर के साथ उनकी बॉन्डिंग के बारे में भी पूछा गया। राहुल भट्ट ने कहा कि “मैं रणबीर से पांच-छह बार मिल चुका हूं।उस समय रणबीर यंग थे। वो बहुत कूल और सम्मान करने वाले इंसान हैं।' उन्होंने बताया कि रणबीर ने ‘एनिमल’ (Animal) की तैयारी के दौरान हथियारों के इस्तेमाल को लेकर उनकी सलाह भी सुनी थी। राहुल ने कहा, “उन्होंने मुझसे एनिमल में हथियार संभालने के बारे में पूछा था।'

End of Feed