Shah Rukh Khan Film Pathaan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' (Pathaan) 25 जनवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के साथ ही किंग खान अब लगभग 4 साल बाद सिनेमाघरों में वापसी करने वाले हैं। हालांकि फिल्म की रिलीज से पहले ही शाहरुख खान को एक बड़ा झटका लग गया है। फिल्म के नए गाने 'बेशरम रंग' (Besharam Rang) की रिलीज के बाद ही अब फिल्म विवादों में घिर गई है। बेशरम रंग में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के लुक ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया यूजर्स इस गाने को अश्लील बता रहे हैं व उनका मानना है कि यह एक धर्म विशेष के खिलाफ है। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर पठान का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Rahul Dholakia supports Pathaan
लगातार विरोध के बाद अब शाहरुख की फिल्म रईस के डायरेक्टर राहुल ढोलकिया फिल्म पठान के सपोर्ट में उतर गए हैं। फिल्म के गाने पर खड़े हुए विवाद के बीच उन्होंने अपनी बात खुलकर रखी है।
इस नफरत की सभी को निंदा करनी चाहिए
रईस के निर्देशक राहुल ढोलकिया ने ट्वीट करते हुए लिखा 'शाहरुख खान पर नफरत भरे हमलों की पूरी फिल्म इंडस्ट्री को निंदा करनी चाहिए।शाहरुख ने मनोरंजन और सिनेमा के लिए काफी कुछ किया है, उनका योगदान काफी बड़ा रहा है। कृपया इन बकवास और मूर्खतापूर्ण सिद्धांतों वाले इन लोगों को चुप रहने को कहो!'
The hate attack (for years now) on @iamsrk should be condemned by one and all in the film industry. SRK has contrib… t.co/zPYTwAcOfo
— ANI (@ANI) Dec 16, 2022
स्वरा भास्कर का भी मिला सपोर्ट
राहुल ढोलकिया के साथ ही एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और एक्टर प्रकाश राज ने भी फिल्म का सपोर्ट किया है। स्वरा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'इन नेताओं को एक्ट्रेस के कपड़ों से ज्यादा अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। वहीं दूसरी ओर प्रकाश राज ने कहा, हम लोग इस नफरत को कब तक बर्दाश्त करते रहेंगे।
बता दें पठान के गाने बेशरम रंग में दीपिका ने भगवा रंग की ड्रेस पहली हुई है, जिसके लेकर कई नेता और सोशल मीडिया यूजर्स सवाल खड़े कर रहे हैं।
