Vihaan Samat को डेट कर रही हैं Radhika Madan !! एक-दूसरे का हाथ थामे देख फैन्स ने लगाए कयास

Is Radhika Madan Dating Vihaan Samat: बॉलीवुड की दुनिया से अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक राधिका मदान (Radhika Madan) और विहान समट (Vihaan Samat) की हाथों में हाथ डाले फोटो देखने के बाद लोगों ने इनके रिश्ते में होने के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं।

Is Radhika Madan Dating Vihaan Samat: टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं राधिका मदान (Radhika Madan) अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस को लेकर अफवाहें फैल रही हैं कि एक्टर विहान समट (Vihaan Samat) को डेट कर रही हैं। कुछ दिनों पहले विहान समट को एक मिस्ट्री वुमन के साथ देखा गया। विहान को देख फैन्स की भी एक्साइटमेंट बढ़ गई थी। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो वो मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं बल्कि राधिका मदान थीं। सोशल मीडिया पर कई फैन्स को यह जोड़ी पसंद आ रही है।

Is Radhika Madan Dating Vihaan Samat

एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं राधिका मदान और विहान समट?

सोशल मीडिया पर राधिका मदान और विहान समट की एक फोटो सामने आई है, जिसे लोगों को हैरान कर दिया है। लोगों को लग रहा कि क्या दोनों एक्टर्स रोमांटिक रिलेशनशिप में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो में राधिका मदान और विहान समट हाथों में हाथ डाल वॉक करते नजर आ रहे हैं। इस नई जोड़ी को देख फैन्स बार-बार कयास लगा रहे हैं कि ये एक रिश्ते में हैं। इस फोटो में विहान ओलिव ग्रीन शर्ट और ट्राउजर पैन्ट्स में नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर राधिका को ब्लैक शॉर्ट्स में देखा जा सकता है।

End of Feed