Radhika Apte Trolled: बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे ( Radhika Apte) अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है। उन्हें ओटीटी क्वीन भी कहा जाता है। हाल ही भी राधिका बाफ़टा अवार्ड्स 2025( BAFTA 2025) के रेड कार्पेट पर पहुंची। स्टाइलिश अवतार में उन्होंने यहाँ एंट्री ली। इस इवेंट से एक्ट्रेस ने खूब सारी तस्वीरें भी शेयर की हैं। इनमें से एक तस्वीर ऐसी है जिसने सबका ध्यान खींच लिया। इस फोटो पर लोग तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। कुछ लोग राधिका की तारीफ कर रहे हैं तो कोई उन्हें ट्रोल कर रहा है।
दरअसल बाफ़टा के इवेंट से राधिका आप्टे( Radhika Apte) ने एक पिक शेयर की है, जिसमें वह बाथरूम में खड़ी नजर आ रही है। उनके एक हाथ में शैंपेन का ग्लास है तो दूसरे हाथ में ब्रेस्ट पंप है जिससे वह अपने बेबी के लिए दूध निकाल रही हैं। फोटो में राधिका ने अपने हाल पर नजर डाली है। इसे शेयर करते हुए राधिका ने लिखा है कि बाफ़टा में मेरी ऐसी हालत थी। अपनी दोस्त नताशा का धन्यवाद देते हुए राधिका ने कहा कि उसी की वजह से मैं यहां शो में आ पाई हूं, उसने मेरे बेबी के समय के अनुसार मुझे ब्रेस्ट पंप दिया जिस वजह से मैं बाथरूम में खड़ी हूँ। उसी ने मुझे शैंपेन लाकर भी दी, नई मां बनना बहुत मुश्किल है। साथ ही हमारी इंडस्ट्री में काम को संभालना इस हालत में और भी मुश्किल हो जाता है।
फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट
राधिका की इस पोस्ट पर फैंस का मिला-जुला रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। कोई राधिका के इस काम की तारीफ कर रहा है तो कोई उन्हें ट्रोल कर रहा है। यूजर्स ने बेहद मजेदार कॉमेंट भी किए हैं, एक फैन ने लिखा राधिका जी बच्चे को नशा हो जाएगा। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि आपको ध्यान रखना चाहिए दूध पिलाने वाली मां को ड्रिंक नहीं करनी चाहिए। बताते चली कि दिसम्बर 2024 में राधिका ने एक बेटी को जन्म दिया था।
