डायरेक्टर आर बाल्कि ने एक्ट्रेस विद्या बालन के साथ लगभग 17 सालों के बाद हाथ मिलाया है। इन दोनों ने आखिरी बार साल 2009 में फिल्म पा में साथ काम किया था, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। आर बाल्कि ने अभी अपनी नई मूवी का नाम अनाउंस नहीं किया है, जिस कारण लोग इसको लेकर कई तरह के कयास लगा रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि आर बाल्कि और विद्या बालन की ये मूवी किसी फीमेल सिंगर की बायोपिक है, जिसका ऐलान जल्द ही होगा। हाल ही में मूवी के सेट से भी एक तस्वीर सामने आई थी, जिसके बाद ये कयास लगाए थे लेकिन डायरेक्टर बाल्कि ने इन खबरों की सच्चाई बयां कर दी है। TimesNow NavBharat पर ये खबर जरूर पढ़ें: Jaya Bachchan ने रिपोर्टर का माइक हटाया तो Kangana Ranaut ने कसा तंज, बोलीं- 'नहीं बताऊंगी'
R. Balki नहीं बना रहे Vidya Balan के साथ बायोपिक, दिया बड़ा बयान
डायरेक्टर आर बाल्कि ने ईटाइम्स से बात करते हुए बताया है कि विद्या के साथ आने वाली उनकी अनटाइटल्ड तमिल मूवी कोई बायोपिक नहीं है। आर बाल्कि ने बताया है कि उनकी आने वाली मूवी एक एंटरटेनिंग लाइफ ऑफ स्लाइस मूवी होगी, जो दर्शकों को खूब गुदगुदाएगी। आर बाल्कि के अनुसार, "हमारी फिल्म कोई बायोपिक नहीं है। जो भी खबरें सामने आ रही हैं, वो बेबुनियाद हैं। हम लोग एक फन स्टोरी पर काम कर रहे हैं।" TimesNow NavBharat पर ये खबर जरूर पढ़ें: जैकी श्रॉफ की Kaali Kheti की रिलीज डेट टली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी हॉरर फिल्म
एक वक्त था जब विद्या बालन बॉलीवुड इंडस्ट्री पर छायी हुई थीं लेकिन पिछले कुछ समय से उनकी मूवीज दर्शकों द्वारा कुछ खास पसंद नहीं की जा रही हैं। इसी कारण उनकी फिल्मों की रफ्तार भी धीमी पड़ चुकी है। आर बाल्कि की फन मूवी के साथ-साथ वो जल्द ही रजनीकांत की जेलर 2 में दिखाई देंगी। फिल्म जेलर 2 का ट्रेलर बीते दिन ही दर्शकों के सामने आया था, जिसमें विद्या का डायलॉग दर्शकों ने काफी पसंद किया है। वैसे आप विद्या बालन की अपकमिंग ड्रामा के लिए कितने एक्साइटेड हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
