Ranveer will play cop in Pushpa 2: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अपकमिंग मूवी पुष्पा 2 पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। पुष्पा द राइज ने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया था, जिसके बाद से ही हर कोई पुष्पा 2 का इंतजार कर रहा है। फिल्म पुष्पा 2 की शूटिंग इन दिनों चल रही है, जिसके बाद मेकर्स इसके पोस्ट प्रोडक्शन पर लगेंगे। फिल्म पुष्पा 2 के मेकर्स को अंदाजा है कि दर्शक उनकी मूवी का इंतजार कितनी बेसब्री से कर रहे हैं, जिस कारण वो कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। इंडस्ट्री से सामने आई ताजा रिपोर्ट के अनुसार फिल्म पुष्पा 2 के मेकर्स ने रणवीर सिंह के लिए साथ एक स्पेशल रोल के लिए हाथ मिलाया है। रणवीर सिंह फिल्म पुष्पा 2 में कॉप का किरदार प्ले करते दिखाई देंगे।
Ranveer in Pushpa 2
Pushpa 2 में पुलिस ऑफिसर के रूप में दिखेंगे Ranveer Singh
रणवीर सिंह हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता हैं, जिन्हें दर्शक काफी पसंद करते हैं। रणवीर सिंह ने पुष्पा 2 की स्टारकास्ट जॉइन कर ली है। Siasat.com नाम के पोर्टल ने अपनी एक रिपोर्ट में जानकारी दी है कि सर्कस एक्टर रणवीर सिंह फिल्म पुष्पा 2 में पुलिस ऑफिसर बनकर एंट्री मारेंगे। रिपोर्ट में बताया गया है कि मेकर्स ने यह फैसला इसलिए लिया है क्योंकि वो पुष्पा 2 की कहानी में और ज्यादा ड्रामा डालना चाहते थे। रणवीर सिंह का किरदार फिल्म की कहानी को और भी दमदार बनाएगा, जिससे दर्शकों का मजा दोगुना हो जाएगा।
Pushpa 2 में कैमियो करते दिखेंगे कई कलाकार
फिल्म पुष्पा 2 में सिर्फ रणवीर सिंह ही नहीं बल्कि कई और भी कलाकार कैमियो करते दिखाई देंगे। इंडस्ट्री में फैल रही गॉसिप्स के अनुसार पुष्पा 2 के मेकर्स कहानी को दमदार बनाने का एक भी मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं, जिस कारण उन्होंंने देशभर के एक्टर्स से बात की है। रणवीर सिंह के साथ-साथ फहाद फासिल भी पुष्पा 2 में कैमियो करते दिखाई दे सकते हैं।
