टॉलीवुड सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म पुष्पा 2- द रूल (Pushpa 2- The Rule) को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। फिल्म के निर्देशक सुकुमार ने पुष्पा 2 का दूसरा टीजर रिलीज कर दिया है। इससे पहले मेकर्स ने टीजर रिलीज किया था जिसमें हर कोई जानना चाहता था कि पुष्पाराज कहां है? मेकर्स ने अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर पुष्पा 2 का दूसरा टीजर रिलीज कर दिया है।
allu arjun pushpa 2
पुष्पा 2 से अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक आया सामने। इस टीजर को देखने के बाद फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं हैं। पुष्पा 2 - द रूल में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल लीड रोल में हैं। पुष्पा 2 थिएटर्स में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।
मेकर्स ने रिलीज किया पुष्पा 2 से अल्लू अर्जुन का लुक
टीजर की शुरुआत में पुलिस ने बताया कि पुष्पा की मौत हो गई है। पुष्पा की मौत के बाद पूरे शहर में दंगे हो रहे हैं। एक महीने बाद भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। लोग पुष्पा के अच्छे कामों के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। लोगों को लगता है कि पुष्पा की मौत हो गई। लेकिन ऐसा नहीं होता है। जंगल के सीसीटीवी फुटेज में पुष्पा की झलक देखने को मिलती है।
पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन का राउडी अंदाज देखने को मिल रहा है। निर्देशक सुकुमार ने इस फिल्म पर बारीकि से काम किया है। फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी। पुष्पा एक पैन इंडिया फिल्म है। इस फिल्म ने नॉर्थ से लेकर साउथ तक में धमाल मचा दिया था। फिल्म के गाने से लेकर डायलॉग्स तक लोगों की जुबान पर चढ़ गए थे। अल्लू अर्जुन और रश्मिका की हिंदी बेल्ट में भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। पुष्पा 2 का इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे थे।
