Allu Arjun Fees for Pushpa 2: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 इन दिनों हर किसी के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म में कौन-कौन से कलाकार होंगे से लेकर किस कलाकार को कितनी फीस मिलने वाली? इन सारे सवालों के जवाब दर्शक चाहते हैं। बीते दिन ऐसी खबरें आई थीं कि फिल्म पुष्पा 2 के लिए कलाकार अल्लू अर्जुन 300 करोड़ रुपये चार्ज करे वाले हैं। मेकर्स उन्हें इतनी फीस इसलिए दे रहे हैं क्योंकि पुष्पा 2 का इंतजार पूरा देश कर रहे हैं और इससे रिकॉर्डतोड़ कमाई की उम्मीद है। अल्लू अर्जुन की फीस जानने के बाद कई सारे लोग चौंक गए क्योंकि इतनी मोटी रकम बहुत कम ही कलाकार चार्ज करते हैं। आइए आपको इस खबर की सच्चाई बताते हैं...
Pushpa 2 Allu Arjun Fees
क्या पुष्पा 2 के लिए 300 करोड़ रुपये लेंगे अल्लू अर्जुन
बताते चलें कि अल्लू अर्जुन फिल्म पुष्पा 2 के लिए 300 करोड़ रुपये चार्ज नहीं कर रहे हैं। असल में अल्लू अर्जुन ने डील की है कि वो फिल्म की कमाई का 33 प्रतिशत रुपये लेंगे। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर आराम से 1000 करोड़ की कमाई कर लेगी। ऐसे में अल्लू अर्जुन की फीस 300 करोड़ रुपये के आसपास बन जाएगी। अगर फिल्म कम कमाई करती है तो अल्लू अर्जुन की फीस में गिरावट आएगी।
अल्लू अर्जुन धमाका करने के लिए हैं तैयार
फिल्म पुष्पा 2 को लेकर सामने आई खबरों की मानें तो एक्टर अल्लू अर्जुन बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। अल्लू अर्जुन फिल्म पुष्पा 2 के लिए कई सारे धमाकेदार एक्शन सीन शूट कर रहे हैं जो दर्शकों को तालियां बजाने को मजबूर कर देंगे। वैसे आपको अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का इंतजार है या नहीं हमें कमेंट में जरूर बताएं।
