Son of Sardaar 2 में हुई नीरू बाजवा की एंट्री, अजय देवगन की बीवी बनकर करेगी रोमांस

Neeru Bajwa Entry in Son of Sardaar 2 : अजय देवगन की अपकमिंग मूवी सन ऑफ सरदार 2 में पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा की एंट्री होने की खबर सामने आ रही है। इस खबर से नीरू के फैंस का दिल गार्डन-गार्डन हो गया है। एक्ट्रेस पहली बार अजय देवगन के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली है।

Neeru Bajwa Entry in Son of Sardaar 2: अजय देवगन( Ajay Devgan) ने हाल ही में सन ऑफ सरदार 2 ( Son of Sardaar 2) का पोस्टर शेयर किया था। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सन ऑफ सरदार 2 से एक नई अपडेट सामने आई है। अजय देवगन-मृणाल ठाकुर( Mrunal Thakur) के अलावा मूवी में पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा( Neeru Bajwa) की एंट्री हुई है। नीरू बाजवा पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की नामी एक्ट्रेस है। उन्होंने सरदार जी, जट एंड जूलिएट जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। नीरू बाजवा के मूवी में एंट्री की खबर सुनकर उनके फैंस का दिन बन जाएगा।

Neeru Bajwa Entry in Son of Sardaar 2

कई रिपोर्ट्स के अनुसार, नीरू अजय देवगन( Ajay Devgan) के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी। यह दो सुपरस्टार्स पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करणए वाले हैं। अजय, जो अपनी खास शैली और दमदार एक्टिंग से दर्शकों को लुभाने के लिए जाने जाते हैं, और नीरू, पंजाबी सिनेमा की सबसे कुशल और प्रिय अभिनेत्रियों में से एक के रूप में जानी जाती हैं। स्वाभाविक रूप से, फैंस इस नई जोड़ी को एक्शन, हास्य में डूबते हुए देखेंगे। हालांकि एक्ट्रेस की तरफ से इसकी घोषणा का अभी इंतजार है।

End of Feed