Ponniyin Selvan OTT Release: ओटीटी पर रिलीज हुई ऐश्वर्या की पीएस-1, जानें कहां और कितनी कीमत में देख सकेंगे आप

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 01:32 PM IST

Ponniyin Selvan 1 ott release : पीएस-1 30 सितंबर को ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अच्छी खबर ये है कि थिएटर में रिलीज के 1 महीने के अंदर ही इसे ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है।

Ponniyin Selvan 1 ott release: जाने माने निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन -1 ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की औा हर भाषा में इस शानदार फिल्म को पसंद किया। इस हिस्टोरिकल पीरियड ड्रामा फिल्म ने काफी चर्चा बटोरी फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन लीड रोल में नजर आरईं। पीएस-1 30 सितंबर को ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अच्छी खबर ये है कि थिएटर में रिलीज के 1 महीने के अंदर ही इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम (Ponniyin Selvan on Amazon Prime) पर रिलीज कर दिया गया है। ऐसे में जो दर्शक सिनेमाघर नहीं जा सके, वो अब घर बैठे इस फिल्म का आनंद ले सकते हैं।

Ponniyin Selvan OTT Release: ओटीटी पर रिलीज हुई ऐश्वर्या की पीएस-1, जानें कहां और कितनी कीमत में देख सकेंगे आप

पोन्नियन सेल्वन में चोल साम्राज्य के गौरवशाली इतिहास को दिखाया गया है। इस फिल्म को ओटीटी पर तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में स्ट्रीम किया जा रहा है और हिंदी पट्टी के दर्शकों को इस फिल्म के लिए अभी इंतजार करना होगा। उम्मीद की जा रही है कि अगले महीने यह फिल्म हिंदी भाषा में भी ओटीटी पर आ जाएगी। पीएस-1 को ओटीटी पर देखने के लिए पैसे चुकाने होंगे। अगर आपके पास अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन है, तब भी इसके लिए 199 रुपये अलग से चुकाने होंगे। दरअसल, पीएस-1 को अभी अमेजॉन प्राइम रेंटल पर रिलीज किया गया है।

End of Feed