RRR के ऑस्कर जीतते ही झूम उठे सोशल मीडिया यूजर्स, बोले- 'सीना चौड़ा कर दिया...'

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 13, 2023, 10:00 AM IST

Social Media Reaction for RRR Oscars 2023 Award: फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का खिताब मिला है। इसी के साथ ऑस्कर 2023 में आरआरआर ने भारत के नाम का परचम दुनिया भर में लहरा दिया है। अब फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू की इस बड़ी उपलब्धि के बाद दुनियाभर से बधाई मिल रही हैं।

RRR Oscars 2023 Award: RRR ने ऑस्कर 2023 अवॉर्ड्स में इतिहास रच दिया है। एस. एस. राजामौली के निर्देशन में बनीं रामचरण तेजा और JR NTR की फिल्म RRR ने हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। ताजा जानकारी के मुताबिक फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू (Naatu Naatu Wins Oscars 2023) को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का खिताब मिला है। इसी के साथ ऑस्कर 2023 में आरआरआर ने भारत के नाम का परचम दुनिया भर में लहरा दिया है। नाटू-नाटू गाने के कंपोजर एमएम कीरावानी (M. M. Keeravani) ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

RRR Movie

अब फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू की इस बड़ी उपलब्धि के बाद दुनियाभर से बधाई मिल रही हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'भारत और साउथ एशिया के लिए गौरव का पल, बधाई टीम RRR।' दूसरे यूजर ने ट्वीट किया- 'हम धन्य हैं कि #RRRMovie भारत की पहली #Oscar को #NaatuNaatu के साथ सर्वश्रेष्ठ गीत श्रेणी में लाने वाली पहली फीचर फिल्म है! कोई भी शब्द इस अलौकिक क्षण का वर्णन नहीं कर सकते हैं। यह दुनिया भर में हमारे सभी अद्भुत प्रशंसकों को समर्पित है। धन्यवाद!!' इसी तरह से सोशल मीडिया पर हर भारतीय गर्व की अनुभूति महसूस कर रहा है और आरआरआर टीम के जमकर बधाईयां दे रहा है।

End of Feed