2024 में रिलीज होगी 'ProjectK', दीपिका पादुकोण ने शिवरात्रि पर फैंस को दिया सरप्राइज

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 18, 2023, 01:14 PM IST

Deepika Padukone and Prabhas Project K Release Date: दीपिका ने प्रभास और अमिताभ बच्चन स्टारर मच अवेटिड फिल्म 'प्रोजेक्ट के' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है। यह फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। इसी के साथ एक्ट्रेस ने फिल्म की रिलीज डेट भी बता दी है।

project k New Poster: दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। अब अभिनेत्री ने अपने फैंस को जल्द ही एक और तोहफा देने की तैयारी कर ली है। महाशिवरात्रि के मौके पर आज दीपिका ने फैन्स के साथ एक बड़ी खबर शेयर की है। दीपिका ने प्रभास और अमिताभ बच्चन स्टारर मच अवेटिड फिल्म 'प्रोजेक्ट के' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है। यह फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। इसी के साथ एक्ट्रेस ने फिल्म की रिलीज डेट भी बता दी है।

Project K film

दीपिका पादुकोण और प्रभास ने अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। ऐसा करने के लिए दोनों कलाकारों ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का फर्स्ट पोस्टर भी शेयर किया है। दीपिका ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'प्रोजेक्ट के 12 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हैप्पी महाशिवरात्रि।' पोस्टर में एक बड़ा सा हाथ नजर आ रहा है, जिसकी तरफ तीन बंदूकधारी लोग बंदूक ताने खड़े हैं। इसके साथ ही पोस्टर पर रिलीज डेट लिखी है।

End of Feed