प्रोड्यूसर पर पत्नी ने लगाया आरोप- दूसरी महिला संग रंगे हाथ पकड़ा तो चढ़ा दी गाड़ी, तीन तलाक कहकर घर से निकाला

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 07:27 AM IST

'शर्मा जी की लग गई', 'देहाती डिस्को', 'खली बली' जैसी कई फिल्मों के प्रोड्यूसर कमल किशोर मिश्रा विवादों में फंस गए हैं। उनकी पत्नी ने उन पर कार से टक्कर मारकर जान लेने का आरोप लगाया है। पत्नी का कहना है कि उन्होंने पति को रंगे हाथ पकड़ लिया था।

'शर्मा जी की लग गई', 'देहाती डिस्को', 'खली बली' जैसी कई फिल्मों के प्रोड्यूसर कमल किशोर मिश्रा विवादों में फंस गए हैं। उनकी पत्नी ने उन पर कार से टक्कर मारकर जान लेने का आरोप लगाया है। उनकी पत्नी और एक्ट्रेस यास्मीन ने आरोप लगाया है कि वह अब किसी दूसरी मॉडल के साथ रिलेशनशिप में हैं। पत्नी का कहना है कि उन्होंने पति को रंगे हाथ पकड़ लिया था जिसके बाद प्रोड्यूसर ने उनके ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इस घटना में यास्मीन बुरी तरह घायल हो गईं। इस मामले में उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

प्रोड्यूसर पर पत्नी ने लगाया आरोप- दूसरी महिला संग रंगे हाथ पकड़ा तो चढ़ा दी गाड़ी, तीन तलाक कहकर घर से निकाला

एक्ट्रेस यास्मीन ने शिकायत में कहा है कि जब वह घर पहुंची तो उसका पति अपनी गाड़ी में बैठकर मॉडल आयशा सुप्रिया मेमन के साथ रोमांस कर रहा था। जब यास्मीन ने उसे देख लिया तो उसने गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। यास्मीन ने कहा, मैंने जब पति को दूसरी मॉडल के साथ यूं देखा तो मैंने उनकी गाड़ी का शीशा खटखटाया और कहा कि आप थोड़ी देर के लिए बाहर निकलें। मुझे आपसे कुछ बात करनी है। वो नहीं उतरे और गाड़ी इस तरह घुमाई कि मेरे पैर में चोट लग गई। इसके बाद मैं गिर गई और मेरा सिर फट गया। मेरे सिर में तीन टांके लगे हैं। हमारा 9 साल का रिश्ता है लेकिन उस इंसान ने 9 सेकन्ड भी मेरे बारे में नहीं सोचा।'

End of Feed