Parineeti Chopra-Raghav Chadha Engagement: बॉलीवुड अदाकारा परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा के रिश्ते को लेकर बीते कई दिनों खबरें बन रही थीं। इन दोनों ने हमेशा इन खबरों पर चुप्पी साधे रखी और अब ये दोनों सगाई करने को तैयार हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 13 मई के दिन एक-दूसरे को प्यार की अंगूठी पहनाएंगे। परिणीति-राघव की सगाई में इनके परिवारवाले शामिल होंगे, जो इन दोनो ंको आशीर्वाद देंगे। इंडियन एक्सप्रेस की लेटेस्ट खबर की मानें तो परिणीति-राघव की सगाई में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी शामिल होंगी।
Parineeti Chopra-Raghav Chadha Engagement
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा कनॉट प्लेस के कपूरथला हाउस में सगाई करेंगे, जिसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अदाकारा प्रियंका चोपड़ा 13 मई के दिन दिल्ली पहुंचेंगी और परिणीति-राघव की सगाई में शामिल होंगी। एक सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस को जानकारी दी है, 'प्रियंका चोपड़ा अपनी बहन परिणीति की सगाई के लिए भारत आएंगी। ये उनकी बहुत ही छोटी ट्रिप होगी। वो केवल अपनी बहन के लिए भारत आएंगी। वो 13 मई की सुबह दिल्ली पहुंचेंगी। प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनस नहीं आएंगे। हालांकि ये देखना दिलचस्प रहेगा कि देसी गर्ल अपनी बेटी मालटी को परिणीति की सगाई में लाएंगी या नहीं?'
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में शामिल होने के लिए दिल्ली आएंगी। अदाकारा परिणीति चोपड़ा फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइनर लहंगा पहनकर ही राघव चड्ढा संग सगाई करेंगी। इन दोनों के अलावा इंडस्ट्री का कोई स्टार परिणीति-राघव की सगाई में शामिल नहीं होगा क्योंकि ये क्लोज फैमिली सेरेमनी होगी।
