Priyanka Chopra को खून से लथपथ देखकर घबराए फैंस, Video देखकर फूले हाथ-पैर

Priyanka Chopra BTS video from Citadel: बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो खून से लथपथ नजर आ रही है। प्रियंका चोपड़ा का ये वीडियो देखकर लोग चौंक गए हैं। फैंस देसी गर्ल की तारीफ कर रहे हैं कि वो इतनी बड़ी स्टार बनने के बाद भी मेहनत करने से कतराती नहीं हैं।

Priyanka Chopra BTS video from Citadel: बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी जिंदगी से जुड़ी बड़ी-बड़ी जानकारियां देती रहती हैं। देसी गर्ल के फैंस उनके पोस्ट का इंतजार करते हैं क्योंकि उनकी जिंदगी सबको उत्साहित करती है। देसी गर्ल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो खून से लथपथ नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की ये वीडियो देखकर फैंस दंग रह गए हैं और सोच में पड़ गए हैं कि वो आज भी अपनी फिल्मों के लिए कितनी मेहनत करती हैं। अदाकारा प्रियंका चोपड़ा की ये वीडियो फैंस के बीच चर्चा में है क्योंकि इसनें उन्हें देखने को मिल रहा है कि देसी गर्ल अपनी मूवी के सेट पर कैसे काम करती हैं।

Priyanka Chopra Video

Priyanka Chopra Video

सीटाडेल के सेट से देसी गर्ल ने शेयर किया चौंकाने वाला वीडियो

अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने अपनी वेब सीरीज सीटाडेल के सेट पर बनाया गया ये बीटीएस वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है, जिसमें वो एक्शन करती दिखाई दे रही हैं। देसी गर्ल ने वीडियो के माध्यम से बताया है कि वो सेट पर कितनी मेहनत करती हैं और एक्शन सीन्स के लिए कैस तैयार होती हैं। वीडियो में देसी गर्ल की मेकअप टीम उन्हें तैयार करती नजर आ रही है ताकि दर्शकों को भरोसा हो पाए कि वो वाकई एक्शन कर रही हैं। आप देसी गर्ल का वायरल होता वीडियो नीचे देख सकते हैं:

End of Feed