Priyanka Chopra Best Wishes Parineeti - Raghav: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल ने परिवार और दोस्तों के बीच में उदयपुर के लीला पैलेस में शादी रचाई। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। परिणीति के स्पेशल डे पर उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा शामिल नहीं हुई थी। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर परिणीति और राघव की फोटो शेयर करते हुए प्यार भरा मैसेज लिखा है। एक्ट्रेस का पोस्ट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
Parineeti -Raghav (credit Pic: Instagram)
प्रियंका इन दिनों यूएस में अपने परिवार के साथ हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर न्यूली वेड कपल की फोटो शेयर करते हुए दोनों को बधाई दी है। एक्ट्रेस ने राघव चड्ढा का चोपड़ा फैमिली में स्वागत किया है।
प्रियंका ने लुटाया बहन परिणीति पर प्यार
प्रियंका ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, पिक्चर परफेक्ट, नए जोड़े को स्पेशल दिन पर ढेर सारा प्यार। चोपड़ा फैमिली में आपका स्वागत है राघव चड्ढा। टिशा तुम सबसे खूबसूरत दुल्हन लग रही हो। तुम्हें और राघव को हमारा ढेर सारा प्यार। एक- दूसरे का ध्यान रखना। परिणीत की शादी में प्रियंका अपने काम की वजह से शामिल नहीं हो पाईं। एक्ट्रेस इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में बिजी हैं। प्रियंका के अलावा कियारा आडवाणी, अनुष्का शर्मा, वरुण धवन, सानिया मिर्जा, भूमि पेडनेकर, नेहा धूपिया समेत कई सितारों ने कपल को शादी की बधाई दी है। परणीति पब्लिक में पहली बार अपने पति राघव के साथ उदयपुर में स्पॉट हुईं।
