Priyanka Chopra ने शेयर की Sridevi की बायोग्राफी 'एम्प्रेस' की पहली फोटो, लोग हुए एक्साइटेड

Priyanka Chopra Post: दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की जयंती पर प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें याद किया। उन्होंने दिवंगत एक्ट्रेस की बायोग्राफी का कवर शेयर कर लिखा कि श्रीदेवी इकलौती थीं और उनकी बहुत याद आती है।

Priyanka Chopra Post: दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) की जयंती पर बॉलीवुड के तमाम सितारे उन्हें याद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस और कलाकार श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके शानदार फिल्मी सफर को याद कर रहे हैं। इसी बीच ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी श्रीदेवी को खास अंदाज में याद किया है। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर श्रीदेवी की आने वाली बायोग्राफी 'एम्प्रेस: द डेफिनिटिव बायोग्राफी ऑफ श्रीदेवी' का कवर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने श्रीदेवी को याद करते हुए लिखा कि वह इकलौती थीं और उनकी बहुत याद आती है। प्रियंका की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Jr NTR की शोल्डर सर्जरी के बाद Prashanth Neel ने बदला प्लान, 'Salaar 2' पर काम होगा शुरू?)

Priyanka Chopra Pays Tribute To Sridevi

प्रियंका चोपड़ा ने श्रीदेवी को किया याद (pic credit-instagram)

प्रियंका चोपड़ा ने श्रीदेवी को किया याद

पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने किताब का पहला लुक शेयर करते हुए लिखा, 'द वन एंड ओनली। आपकी बहुत याद आती है। जन्मदिन की शुभकामनाएं, श्रीदेवी।' यह किताब धीरज यू कुमार ने लिखी है और इसे वेस्टलैंड बुक्स प्रकाशित करेगी। फिलहाल यह किताब जल्द रिलीज होने वाली किताबों की लिस्ट में शामिल है। किताब के कवर पर महानायक अमिताभ बच्चन का एक खास संदेश भी लिखा है। उन्होंने श्रीदेवी को 'बेमिसाल प्रतिभा की मिसाल' बताया है। वेस्टलैंड बुक्स ने इस बायोग्राफी की घोषणा साल 2023 में की थी। किताब में श्रीदेवी के फिल्मी सफर को विस्तार से दिखाया जाएगा। इसमें उनके बाल कलाकार के रूप में शुरू हुए करियर से लेकर स्टार बनने और फिर भारतीय सिनेमा में छोड़ी गई उनकी विरासत तक की कहानी शामिल होगी।

End of Feed