Priyanka Chopra on Shah Rukh Khan: ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jones) अपनी एक्टिंग के साथ ही बोल्ड बयानों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने काम से दुनियाभर में भारत का नाम रौशन किया है। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, प्रियंका दुनियां की सबसे सफल एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं। उनके हॉलीवुड में काम करने की चर्चा हमेशा बनी रहती है। कई बॉलीवुड सितारों से भी अक्सर पूछा जाता है कि क्या आप भी हॉलीवुड में काम कपने की प्लानिंग कर रहे हैं। कुछ समय पहले शाहरुख खान से भी कुछ ऐसी ही सवाल पूछा गया था।जिसके बाद किंग खान ने हॉलीवुड में काम करने से इनकार कर दिया था और साफ कर दिया था कि जब वह बॉलीवुड में कन्फर्टेबल हैं तो हॉलीवुड भला क्यों ही काम करने जाएं। शाहरुख के इस जवाब पर प्रियंका चोपड़ा ने अब रिएक्ट कर दिया है। प्रियंका चोपड़ा का यह करारा जवाब अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Priyanka Chopra and Shah Rukh Khan
'मेरे लिए कम्फर्टेबल होना बोरिंग हैं'
देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा से हाल ही में शाहरुख खान के हॉलीवुड वाले बयान पर एक तगड़ा रिप्लाई किया है। प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'मेरे लिए कम्फर्टेबल होना मतलब बोरिंग होना है, ये मेरा घमंड महीं है बल्कि कॉन्फीडेंस हैं और आज में जिस भी मुकाम पर हूं वो कड़ी मेहनत के बाद अचीव किया है।' दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने ये जवाब शाहरुख खान के हॉलीवुड पर दिए बयान को लेकर दिया है। प्रियंका के इस बयान के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और उनकी कॉल्ड वॉर को लेकर बात हो रही है।
सिटाडेल में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा
ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिं वेब सीरीज सिटाडेल में नजर आने वाली है। प्रियंका चोपड़ा की ये वेब सीरीज अमेजॉन प्राइम वीडियो पर 28 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। वहीं अगर शाहरुख खान की बात करें तो वह पठान की सफलता के बाद अपनी अपकमिंग फिल्म जवान की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं, जो इसी साल रिलीज होने वाली हैं।
