Priyanka Chopra Next Film: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की फिल्म वाराणसी का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी में प्रियंका चोपड़ा फिर से इंडियन फैंस को एंटरटेन करने वाली हैं। मूवी में प्रियंका चोपड़ा के साथ महेश बाबू भी नजर आने वाले हैं। फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस बीच ये खबर सामने आई है कि प्रियंका चोपड़ा की एंट्री फिल्म कृष 4 में हो गई है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...
pic credit- krrish movie/instagram
बॉलीवुड में हुई प्रियंका चोपड़ा की वापसी
प्रियंका चोपड़ा जोनस बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका को ऋतिक रोशन की कृष 4 में फीमेल लीड फाइनल कर लिया गया है, जो लोग पुरानी बातें भूल गए हों, उन्हें बता दें कि प्रियंका ने कृष सीरीज की आखिरी दो फिल्मों में लीड रोल किया था। उसके बाद वे हॉलीवुड में स्टारडम और शादी के लिए चली गई थीं। अब वे एसएस राजामौली की 'वाराणसी' के साथ भारतीय सिनेमा में वापस आई हैं और अब कृष 4 से बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। लोगों का ये मानना है कि प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक रोशन की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देंगी।
इस फिल्म में भी नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा की आखिरी बॉलीवुड फिल्म 2019 में 'द स्काई इज पिंक' थी। उसके बाद संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में उनका नाम तय हुआ था, लेकिन आखिरी समय में रोल आलिया भट्ट को मिल गया। तब एसएस राजामौली और माहेश बाबू ने आगे बढ़कर प्रियंका को मौका दिया। सूत्रों के मुताबिक राजामौली और माहेश ने प्रियंका को हॉलीवुड जैसी फीस और सम्मान दिया। रिपोर्ट्स की मानें तो फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में भी अपना जलवा बिखेरने वाली हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फैंस को विजुअल ट्रीट देती रहती हैं।
