Priyanka Chopra मासी बनते ही खुशी से उठीं झूम, पोस्ट शेयर कर छोटी बहन परिणीति और राघव को दी बधाई

Priyanka Chopra Congratulate Parineeti Chopra And Raghav Chadha: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के घर नन्हे मेहमान ने कदम रखा है। इस बात की खुशखबरी खुद कपल ने पोस्ट शेयर कर दी। वहीं मासी बनते ही प्रियंका चोपड़ा की खुशी भी सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है।

Priyanka Chopra Congratulate Parineeti Chopra And Raghav Chadha: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के घर दिवाली पर ढेर सारी खुशियों ने दस्तक दी है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के घर नन्हे मेहमान ने कदम रखा है। इस बात की जानकारी कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी। परिणीति चोपड़ा ने आज ही बेटे को जन्म दिया। वहीं छोटी बहन के मां बनते ही एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की खुशी भी सातवें आसमान पर नजर आई। प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra), राघव चड्ढा और अपने चाचा-चाची को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। प्रियंका चोपड़ा की पोस्ट भी देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई।

parineeti chopra priyanka chopra (1)

फोटो क्रेडिट- परिणीति चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की पोस्ट को इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीपोस्ट की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "बधाई हो परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा, रीना चोपड़ा और पवन चोपड़ा।" बता दें कि परिणीति चोपड़ा एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन हैं। दोनों की बॉन्डिंग बेहद खूबसूरत है। जब परिणीति चोपड़ा ने प्रेग्नेंसी की खुशखबरी सोशल मीडिया पर दी थी, तब भी प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट कर अपनी बहन को बधाइयां दी थीं। प्रियंका चोपड़ा भले ही परिणीति व राघव की शादी में शामिल नहीं हुई थीं, लेकिन एक्ट्रेस की सगाई में उन्होंने बड़ी बहन का फर्ज बखूबी अदा किया था।

End of Feed