Exclusive: करीना कपूर संग फिल्म 'दायरा' करने पर पृथ्वीराज सुकुमारन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मुझे यकीन है...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 28, 2025, 10:44 AM IST

Prithviraj Sukumaran on Daayra Movie: साउथ के जाने-माने स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) और बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) अपकमिंग फिल्म दायरा (Daayra) को लेकर चर्चा में आ गए हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन ने अभी हाल ही में Zoom को दिए इंटरव्यू में फिल्म दायरा को लेकर खुलकर बात की है।

Prithviraj Sukumaran on Daayra Movie: मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) और बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) जल्द ही डायरेक्टर मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) की फिल्म दायरा (Daayra) में एक साथ नजर आएंगे। फिल्म दायरा को लेकर एक के बाद एक अपडेट भी सामने आ रहे हैं। जिसे जानने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। अब इन सब के बाच पृथ्वीराज सुकुमारन ने Zoom को दिए खास इंटरव्यू में फिल्म दायरा को लेकर बात की है। तो चलिए जानते हैं पृथ्वीराज सुकुमारन ने फिल्म दायरा को लेकर क्या कहा है, जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है।

Prithviraj Sukumaran on Daayra Movie

Image Source: Meghna Gulzar / Instagram

पृथ्वीराज सुकुमारन ने 'दायरा' को लेकर कही ये बात

करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की लीड रोल वाली फिल्म दायरा एक बार फिर से खबरों में आ गई है। फिल्म के एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने अभी हाल ही में जूम को दिए इंटरव्यू में मूवी को लेकर खुलकर बात की है। पृथ्वीराज सुकुमारन ने कहा कि 'मुझे दायरा की स्क्रिप्ट बहुत पसंद है, मैं इसके लिए बहुत उत्साहित हूं। मेघना ने कमाल की फिल्म लिखी है और उनकी डायरेक्शन की कला को देखते हुए मुझे यकीन है कि ये फिल्म धमाकेदार होगी। सबसे खास बात ये है कि करीना कपूर इसमें दूसरी लीड हैं और फिल्म इन दो किरदारों के इर्द-गिर्द है। मैं फिल्म के बारे में ज्यादा नहीं बताऊंगा क्योंकि मुझे नहीं पता आप क्या उम्मीद कर रहे हैं। ये ऐसी स्क्रिप्ट है, जिसे पढ़ने के बाद आप इसे भूल नहीं सकते। मैं बेसब्री से शूटिंग शुरू होने का इंतजार कर रहा हूं।'

End of Feed