Pritam लेने जा रहे हैं बॉलीवुड म्यूजिक से संन्यास? म्यूजिक कंपोजर के लेटेस्ट पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

Pritam to take Break from Bollywood: मशहूर म्यूजिक कंपोजर प्रीतम का एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

Pritam to take Break from Bollywood: मशहूर म्यूजिक कंपोजर प्रीतम (Pritam) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। म्यूजिक कंपोजर प्रीतम ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया। प्रीतम को सभी लोगों ने ढेर सारी बधाइयां दी। इस बीच प्रीतम का एक पोस्ट इंस्टाग्राम (Instagram) पर सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस पोस्ट पर सभी की नजरें टिक गई है। इस पोस्ट को देखकर लोग ये दावा कर रहे है कि प्रीतम अब इंडस्ट्री से संन्यास लेने वाले हैं। आइए पूरी बात जानते है रिपोर्ट में... (टाइम्स नाव नवभारत पर ये भी पढ़ें-'ऐसे मत कर यार...' अरिजीत सिंह और आमिर खान का वीडियो हुआ वायरल

Pritam to take Break from Bollywood

प्रीतम लेने जा रहे बॉलीवुड म्यूजिक से संन्यास? (pic credit-instagram)

प्रीतम लेने जा रहे बॉलीवुड म्यूजिक से संन्यास? (pic credit-instagram)

प्रीतम ने जताई ये इच्छा

मशहूर म्यूजिक प्रीतम ने जन्मदिन के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस का धन्यवाद किया। हालांकि, उनकी पोस्ट में लिखी कुछ बातों ने लोगों का ध्यान खींच लिया। प्रीतम ने कहा कि वह खुद को कुछ सालों का तोहफा देना चाहते हैं ताकि जिंदगी को अलग तरीके से जी सकें और उन चीजों को समय दे सकें जो अब तक छूट गई थीं। उन्होंने यह भी लिखा कि मेनस्ट्रीम म्यूजिक का सफर शानदार रहा, लेकिन अब वह नई राहों और नए अनुभवों की ओर बढ़ना चाहते हैं। प्रीतम की इस बात के बाद फैंस के बीच यह चर्चा शुरू हो गई कि क्या वह बॉलीवुड म्यूजिक से ब्रेक लेने वाले हैं। कई लोगों ने उनकी पोस्ट पर कमेंट कर कहा कि अगर प्रीतम और अरिजीत सिंह दोनों ही मेनस्ट्रीम म्यूजिक से दूरी बनाते हैं तो बॉलीवुड को बड़ा नुकसान हो सकता है। वहीं कुछ फैंस का मानना है कि इससे उन्हें कुछ नया और अलग सुनने को मिलेगा।

End of Feed