Arijit Singh and Aamir Khan Video: बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। अरिजीत सिंह को प्लेबैक सिंगिंग की वजह से अरिजीत सिंह को देश में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में पहचान मिली। हालांकि हाल ही में अरिजीत सिंह ने कहा कि वो अब प्लेबैक सिंगिंग नहीं करेंगे। इस बीच बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने अरिजीत सिंह से ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए है। इस दौरान का वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर....
आमिर खान ने अरिजीत से कही ये बात
अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। हाल ही में अरिजीत सिंह, आमिर खान से मिलने पहुंचे थे। आमिर खान अपने बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' के गाने के लिए अरिजीत से मिलने गए थे। अरिजीत ने रिटायरमेंट की घोषणा से पहले ही इस फिल्म के लिए गाना कमिट किया था। अब 'एक दिन' का टाइटल ट्रैक रिलीज हो चुका है। वीडियो में जुनैद और साई नहीं दिखे हैं, बल्कि आमिर खान की जियागंज में अरिजीत से मुलाकात के फुटेज हैं। वीडियो में आमिर अरिजीत से कहते हैं, 'तुम अब कोई प्रोजेक्ट नहीं ले रहे हो? कुछ समय ब्रेक लेना चाहते हो या हिंदी फिल्मों के लिए गाना नहीं गाना चाहते? ऐसे मत कर यार, हम लोगों का क्या होगा भाई?'
सलमान खान की फिल्म में दी आवाज
बताते चलें कि लोग इस गाने से बहुत खुश हैं। अरिजीत की आवाज सुनकर लोग भावुक हो गए सुनील पांडे के डायरेक्शन में बनी 'एक दिन' 1 मई 2026 को रिलीज होगी। फिल्म का टीजर कुछ दिन पहले आया था और अच्छा रिस्पॉन्स मिला। यह सई पल्लवी की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म होगी। अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से अलविदा कह दिया है. उनका आखिरी रिलीज सॉ़न्ग सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान का 'मातृभूमि' है। मालूम हो कि सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान पर सभी की नजरें टिकी हुई है। यह फिल्म बैटल ऑफ गलवान 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
