Priyanka Chopra ने सूना-सूना नहीं जाने दिया करवाचौथ 2023, यूं किया अपने चांद का दीदार

Priyanka-Nick celebrated Karwa Chauth 2023: बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों भारत में हैं, जिस कारण वो इस दफा करवाचौथ अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ सेलीब्रेट नहीं कर पायी। हालांकि देसी गर्ल ने फोन की मदद से अपने चांद का दीदार किया। आइए आपको देसी गर्ल की करवाचौथ फोटोज दिखाते हैं।

Priyanka-Nick celebrated Karwa Chauth 2023: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा करवाचौथ के मौके पर भारत में थीं, जिस कारण वो पति निक जोनस के साथ ये खास त्योहार सेलीब्रेट नहीं कर पायी। देसी गर्ल भारतीय त्योहारों को सेलीब्रेट करना काफी पसंद करती हैं और निक जोनस को भी भारतीय त्योहार काफी पसंद हैं। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ने करवाचौथ को स्पेशल बनाने का मौका हाथ से नहीं जाने दिया और फोन की मदद से ये त्योहार सेलीब्रेट किया।

Priyanka Nick

Priyanka Nick

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फैंस को बताया है कि उन्होंने फोन के जरिए निक जोनस का दीदार किया और करवाचौथ का व्रत खोला। देसी गर्ल ने अपनी इंस्टास्टोरी पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो करवाचौथ का त्योहार सेलीब्रेट करती दिख रही हैं। देसी गर्ल ने अपने पोस्ट के साथ लिखा है, 'जो लोग करवाचौथ सेलीब्रेट कर रहे हैं, उन सभी को मेरी तरफ से शुभकामनाएं' आप देसी गर्ल द्वारा शेयर की गई फोटोज नीचे देख सकते हैं।

End of Feed