प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी जुबिन गर्ग को श्रद्धांजलि, 'मन की बात' पर कहे दिवंगत सिंगर के लिए ये शब्द

Narendra Modi Pays Tribute To Zubeen Garg: आज प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना 126वां 'मन की बात का कार्यक्रम' का प्रसारण किया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने दिवंगत सिंगर ज़ुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि देते हुए सुनहरे शब्द कहे। 19 सितंबर को ही ज़ुबीन गर्ग का निधन हो गया था।

Narendra Modi Pays Tribute To Zubeen Garg: असम कर रॉकस्टार ज़ुबीन गर्ग की मौत से सभी को बहुत बड़ा झटका लगा। पूरा देश उनके निधन के चलते सदमे में डूबा रहा। 19 सितंबर को ज़ुबीन गर्ग ने अपनी आखरी सांस ली। सिंगापुर में समुद्र में डूबने से ज़ुबीन गर्ग की मौत हो गई जिसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। असम सीआईडी इस मामले की जांच कर रही है जो पल पल की रिपोर्ट मुख्यमंत्री हिमंत बिसवा सरमा को दी जा रही है। आज भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यक्रम 'मन की बात' के 126वें एपिसोड में ज़ुबीन गर्ग को याद कर उन्हे श्रद्धांजलि भी दी। पीएम के सुनहरे शब्दों ने परिवार समेत कई ज़ुबीन गर्ग के फैंस के मन को शांति पहुंचाई।

Narendra Modi Pays Tribute To Zubeen Garg

Image Source: Instagram

126वें 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) कहते हैं, 'असम आज भूपेन हज़ारिका का जन्मदिन मना रहा है, लेकिन कुछ दिन पहले एक दुखद घटना घटी। ज़ुबीन गर्ग (Zubeen Garg) के निधन पर लोग शोक में हैं। वे एक प्रसिद्ध गायक थे, जिन्होंने पूरे देश में अपनी पहचान बनाई। ज़ुबीन गर्ग असम की संस्कृति से गहराई से जुड़े थे और हमेशा हमारी यादों में रहेंगे। उनका संगीत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा। ज़ुबीन असमिया संस्कृति के सबसे चमकीले रत्न, कोहिनूर थे। हालाँकि वे शारीरिक रूप से हमारे बीच से चले गए हैं, लेकिन वे हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।' प्रधान मंत्री के इस स्पीच को सुन सिंगर के फैंस आँसू नहीं रोक पाए। दिवंगत सिंगर की यादें हमेशा साथ रहेंगी और उनकी कमी हमेशा खेलगी।

End of Feed