'कल हो न हो' के एक सीन में फूट-फूटकर रोईं थी प्रीति जिंटा, लाहौर 1947 एक्ट्रेस ने कहा- 'मेरा पहला प्यार...'

  • Authored by: अभय
  • Updated May 14, 2025, 02:46 PM IST

Preity Zinta Emotional Story: फिल्म लाहौर 1947 (Lahore 1947) फेम एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ने अभी हाल ही में एक मूवी कल हो न हो (Kal Ho Na Ho) से जुड़ा एक इमोशनल किस्सा शेयर किया है। प्रीति जिंटा की ये बात लोगों को काफी भावुक कर रही है।

Preity Zinta Emotional Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लाहौर 1947 (Lahore 1947) को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने अभी हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग पूरी की है, जिसको लेकर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया था। इस फिल्म के अलावा प्रीति जिंटा अपने बयान और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। इसी बीच प्रीति जिंटा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक ऐसा खुलासा किया है, जिसे जानने के बाद लोग काफी भावुक हो गए हैं। एक्ट्रेस का ये खुलासा फिल्म कल हो न हो (Kal Ho Na Ho) से जुड़ा हुआ है।

Preity Zinta Emotional Story

इस वजह से रोईं थीं प्रीति जिंटा

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रीति जिंटा अक्सर फैंस को कमेंट में रिप्लाई देती नजर आती हैं। प्रीति जिंटा ने हाल ही में X पर एक फैन के इमोशनल मैसेज का जवाब देकर सबका दिल जीत लिया। फैन ने लिखा, 'मैम, फिल्म कल हो ना हो देखते वक्त मैं बच्चे की तरह रो पड़ता हूं। आपने फिल्म में शानदार काम किया था। इस फिल्म से मैं ये भी सीखा कि प्यार कभी-कभी जाने देना होता है।' प्रीति जिंटा ने जवाब में बताया, 'हां, मैं भी इसे देखकर रोती हूं, और शूटिंग के वक्त भी रोई थी। मेरा पहला प्यार एक कार एक्सीडेंट में चला गया, तो ये फिल्म मेरे दिमाग में हमेशा के लिए बस गई।' प्रीति जिंटा के इस खुलासे ने फैंस के इमोशनल कर दिया है। प्रीति जिंटा की ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है।

End of Feed