Preity zinta on Lahore 1947: बॉलीवुड के एक्शन स्टार सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाहौर 1947' (Lahore 1947) को लेकर सुर्खियों में हैं। सनी देओल की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में सनी देओल ने फिल्म की रिलीज में देरी को लेकर बोला था। अब इन सब के बाद फिल्म 'लाहौर 1947' की लीड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मूवी के बारे में बोलती नजर आ रही हैं। तो चलिए जानते हैं प्रीति जिंटा के पुराने वीडियो में क्या बोला था।
लाहौर 1947 को बताया मुश्किल फिल्म
प्रीति जिंटा और सनी देओल की जोड़ी फिल्म 'लाहौर 1947' में धमाल मचाने जा रही है। इस फिल्म के साथ प्रीति जिंटा लंबे समय के बाद बॉलीवुड में वापसी करेंगी। अब इसी बीच फिल्म को लेकर दिया प्रीति जिंटा का एक बयान खूब वायरल हो रहा है। प्रीति जिंटा इस वीडियो में लाहौर 1947 को अपने करियर की सबसे मुश्किल फिल्म बताती हुई नजर आ रही हैं। साथ ही साथ एक्ट्रेस इस वीडियो में फिल्म की तारीफ करती नजर आई। आपको बता दें कि प्रीति जिंटा का यह वीडियो एक साल पुराना बताया जा रहा है। यह वीडियो फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद का है। प्रीति जिंटा का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
कब रिलीज होगी लाहौर 1947
सनी देओल की लीड रोल वाली फिल्म 'लाहौर 1947' इस वीडियो के साथ-साथ अपनी रिलीज डेट को लेकर भी चर्चा में है। सनी देओल और प्रीति जिंटा की यह फिल्म अगस्त 2025 में बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है। इस फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा के साथ शबाना आजमी, अली फजल और अभिमन्यु सिंह भी अहम रोल में नजर आएंगे
