Pathaan ने मारी 800 करोड़ क्लब में एंट्री तो Prakash Raj बोले, 'Boycott गैंग सिर्फ भौंकता है...'

Prakash Raj on Pathaan Success: अभिनेता प्रकाश राज (Prakash Raj) ने फिल्म पठान (Pathaan) की सफलता पर बात करते हुए कहा है कि बायकॉट गैंग बस भौंकता रहता है। अगर इस गैंग में इतना दम होता तो प्रधानमंत्री मोदी पर बनी फिल्म को हिट करा लेता लेकिन ऐसा नहीं हुआ। प्रकाश राज का बयान कई लोगों को चुभ रहा है।

Prakash Raj on Pathaan Success: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की पठान (Pathaan) जब सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, तब इसका लोगों ने जमकर विरोध किया। फिल्म पठान के विवादित गाने बेशरम रंग को लेकर लोग सड़कों पर थे और एक वक्त तो ऐसा लग रहा था कि यह मूवी सिनेमाघरों में कदम भी नहीं रख पाएगी। हालांकि शाहरुख खान की सूझबूझ ने फिल्म पठान को न केवल स्मूद रिलीज दिलाई बल्कि बॉक्स ऑफिस पर यह 800 करोड़ का आंकड़ा भी कर चुकी है। फिल्म पठान की बम्पर कमाई देख बॉलीवुडवालों के चेहरों पर मुस्कुराहट है। ट्रेड एक्सपर्ट्स भी पठान की सफलता का जश्न मना रहे हैं क्योंकि लम्बे समय के बाद बॉलीवुड की किसी फिल्म ने इतनी शानदार कमाई की है।

Pathaan ने मारी 800 करोड़ क्लब में एंट्री तो Prakash Raj बोले, 'Boycott गैंग सिर्फ भौंकता है...'

Pathaan ने मारी 800 करोड़ क्लब में एंट्री तो Prakash Raj बोले, 'Boycott गैंग सिर्फ भौंकता है...'

फिल्म पठान की बम्पर सफलता देख प्रकाश राज (Prakash Raj) काफी खुश हैं क्योंकि वो हमेशा से बायकॉट गैंग के खिलाफ रहे हैं। प्रकाश राज ने एक इवेंट पर बायकॉट गैंग को फिर से खरी-खोटी सुनाई है और कहा है कि ये लोग बस भौंकते हैं, इनमें काटने का दम नहीं है। प्रकाश राज के अनुसार, 'ये लोग पठान बैन करना चाहते थे। पठान ने 700 करोड़ रुपये कमा डाले हैं। जो बेवकूफ पठान बैन करने की सोच रहे थे, वो मोदी की फिल्म की कमाई 300 करोड़ से ज्यादा नहीं बढ़ा पाए। ये लोग बस भौंकते हैं, इनमें काटने का दम नहीं। ये लोग बस चिल्लाते रहेंगे।'

End of Feed
Latest News

राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका से लेकर RSS से जुड़ाव तक... पढ़ें ट्रस्ट की पहली महिला सदस्य निर्मला यादव की कहानी

जल सुरक्षा पर बड़ा मंथन! PM मोदी ने राष्ट्रीय विभागीय शिखर सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता की

'15 मिनट का काम 1 घंटे में भी नहीं हुआ', लुटियंस दिल्ली में सड़कें डूबीं तो इंजीनियर सस्पेंड, कई और पर लटकी तलवार

Krishna Janmashtami 2026 Iskcon Temple Livestreaming: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026 पर इस्कॉन टेम्पल वृन्दावन, मुंबई, कानपुर, नोएडा,गुरुग्राम, दिल्ली, बैंगलोर, पुणे और वेस्ट बंगाल में लड्डू गोपाल आरती पूजा लाइव दर्शन की सम्पूर्ण जानकारी

मांगें नहीं मानीं तो तेज होगा आंदोलन, पंजाब के मंत्रियों के घरों के बाहर बैठेंगे किसान; KMM का 14 सितंबर से धरने का ऐलान