Prakash Raj ने उड़ाया Akshay Kumar के छत्रपति शिवाजी लुक का मजाक, बता डाला ‘गुटखाखोर’

Prakash Raj called Akshay GutkhaKhor: साउथ कलाकार प्रकाश राज (Prakash Raj) ने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से अक्षय कुमार पर निशाना साधा है। प्रकाश राज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के छत्रपति शिवाजी लुक का मजाक उड़ाया है और उन्हें गुटखाखोर की उपाधि दे डाली है।

Prakash Raj called Akshay GutkhaKhor: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कुछ दिनों पहले अपनी डेब्यू मराठी मूवी वेडात मराठे वीर दौडले सात से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया था, जिसमें वो छत्रपति शिवाजी महाराज के अवतार में दिख रहे थे। वेडात मराठे वीर दौडले सात को महेश मांजरेकर बना रहे हैं, जो मराठी सिनेमा के जाने-माने कलाकार हैं। इस फिल्म में वो 7 महान मराठा लड़ाकों की कहानी दिखाएंगे, जिसमें अक्षय कुमार (Akshay Kumar) छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार प्ले करते दिखेंगे।

Prakash Raj ने उड़ाया Akshay Kumar के छत्रपति शिवाजी लुक का मजाक

Prakash Raj ने उड़ाया Akshay Kumar के छत्रपति शिवाजी लुक का मजाक

जब से अक्षय कुमार ने वेडात मराठे वीर दौडले सात से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है, तब से लगातार उनका मजाक उड़ाया जा रहा है। लोगों का मानना है कि जैसे अक्षय कुमार ने पृथ्वीराज चौहान के किरदार के साथ खिलवाड़ किया था, वैसे ही वो छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार के साथ मजाक करेंगे। वो हर फिल्म जल्दबाजी में करते हैं, जिस कारण मेकर्स ठीक से काम नहीं कर पाते हैं।

End of Feed