ब्लड कैंसर से जूझ रहे Pradeep Rawat का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

Pradeep Rawat Passes away: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार प्रदीप रावत का लंबे समय तक ब्लड कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर ने इंडस्ट्री में लोगों को दुखी कर दिया है।

Pradeep Rawat Passes away: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता प्रदीप रावत का निधन हो गया है। उनकी उम्र 74 साल बताई जा रही है। प्रदीप रावत के निधन की खबर सुनकर पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रदीप रावत लंबे समय से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे। मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में इलाज चल रहा था। हालांकि इलाज के लिए उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया था, जहां उनका निधन हो गया। फैन्स इस समय सोशल मीडिया के माध्यम से अभिनेता के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: AI डीपफेक पर Mrunal Thakur ने उठाया कड़ा कदम, कानूनी कार्रवाई करने की दी धमकी)

Pradeep Rawat is No More

प्रदीप रावत का ब्लड कैंसर से जूझने के बाद निधन

प्रदीप रावत का हुआ निधन

प्रदीप रावत का जन्म 21 जनवरी 1952 को जबलपुर, मध्य प्रदेश में हुआ था। उन्होंने हिंदी सिनेमा से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में भी काम कर अपनी अलग पहचान बनाई। उनके शुरुआती और यादगार किरदारों में से एक बीआर चोपड़ा की मशहूर टीवी सीरीज 'महाभारत' में अश्वत्थामा का रोल था। इस रोल के लिए उन्हें काफी पसंद भी किया गया था। प्रदीप रावत ने आमिर खान की 'लगान'-'सरफरोश' और 'गजनी' जैसी फिल्मों में भी काम किया था। लंबे समय तक ब्लड कैंसर से जूझने के बाद प्रदीप रावत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Kanguva' के फ्लॉप होने पर Suriya ने बयां किया दर्द, बोले 'पता नहीं ये चीजें...')

प्रदीप रावत ने सरफरोश (1999), लगान: वन्स अपॉन अ टाइम इन इंडिया (2001), द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाइ (2003), गजनी (2008), ग्रैंड मस्ती (2013), सिंह इज ब्लिंग (2015) और छावा (2025) जैसी फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा वो तेलुगु सिनेमा में 'स्ये', 'छत्रपति, स्टालिन', '1-नेनोक्कडिने' और 'नेनु सैलजा' के जैसी कई फिल्मों में काम कर धमाल मचा चुके थे। उन्होंने तमिल फिल्मों में भी काफी काम किया, जिसमें ओरिजिनल फिल्म 'गजनी' शामिल है। इसके अलावा कन्नड़, मलयालम, बंगाली, मराठी और भोजपुरी फिल्मों में भी दिखाई दिए।

End of Feed