Project K में भगवान विष्णु बनेंगे प्रभास? घबराए यूजर्स बोले- 'हमारे भगवानों का पीछा छोड़ दो भाई..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 3, 2023, 12:18 PM IST

Prabhas in Projeck K: प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन स्टारर प्रोजेक्ट के को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। आदिपुरुष में भगवान राम का किरदार निभाने के बाद अब फिल्म प्रोजेक्ट के में प्रभास भगवान विष्णु के किरदार में नजर आने वाले हैं। आई इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Prabhas in Projeck K: प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन स्टारर प्रोजेक्ट के (Project K) को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। आदिपुरुष (Adipurush) में भगवान राम का किरदार निभाने के बाद अब फिल्म प्रोजेक्ट के में प्रभास भगवान विष्णु के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म आदिपुरुष को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है, फिल्म में प्रभास का किरदार भी दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आया है। बाहुबली के बाद प्रभास की फिल्म साहो, राधे श्यान और अब आदिपुरुष भी फ्लॉप साबित हो गई हैं। प्रभास के फैस की नजरें उनकी अपकमिंग फिल्म सालार और प्रोजेक्ट के पर टिकी हुई हैं। सालार इसी महीने सितंबर में रिलीज होने वाली है, वहीं प्रोजेक्ट के अगले साल जनवरी के महीने में रिलीज होगी। अब भी कहानी को लेकर सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही हैं, आइए इस पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed