OMG 2 Poster: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ओएमजी 2 को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है। फैंस एक्टर की फिल्म के रिलीज होने का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। अक्षय ने कुछ समय पहले ही फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया था। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ओएमजी 2 का नया पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में अक्षय कुमार भगवान शिव के अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म का पोस्टर फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
अक्षय ने इंस्टाग्राम पर ओएमजी 2 का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, बस कुछ दिनों में... 11 अगस्त को थिएटर में ओएमजी होगी रिलीज.... जल्द जारी होगा ट्रेलर। पोस्टर में अक्षय कुमार लंबी जटाओं, गले में भस्म और रुद्राक्ष की माला पहने नजर आ रहे हैं। फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फैंस फिल्म के पोस्टर पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। फैंस जहां एक्टर के नए अवतार को बेहद पसंद कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि अगर हिंदुत्व के साथ छेड़छाड़ हुई तो हम बर्दाशत नहीं करेंगे।
अक्षय कुमार ने रिलीज किया ओएमजी 2 का पोस्टर
अक्षय कुमार इस फिल्म में भगवान शिव के अवतार में नजर आएंगे। फैंस फिल्म के ट्रेलर रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। ओएमजी 2 के साथ बॉक्सऑफिस पर सनी देओल की फिल्म गदर 2 रिलीज होगी। गदर 2 में सनी देओल के साथ अमीषा पटेल लीड रोल में है। गदर 2 को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त हाइप बनी हुई है।
11 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 और ओएमजी 2 साथ में रिलीज होगी। पहले इन दिनों फिल्मों के साथ रणबीर कपूर की एनिमल भी आने वाली थी। लेकिन एनिमल के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है।
