Shahid Kapoor की थ्रिलर में हुई Pooja Hegde, जन्मदिन पर मिला बड़ा तोहफा

Pooja Hegde in Shahid Kapoor's Next: सिद्धार्थ रॉय कपूर ने हाल ही में बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि साउथ इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) को जल्द ही बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की नई एक्शन थ्रिलर में देखा जाएगा। फिल्म की जल्द ही शूटिंग शुरू होगी।

Pooja Hegde in Shahid Kapoor's Next: साउथ इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) 13 अक्टूबर के दिन अपना 33वां जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट कर रही हैं। पूजा हेगड़े के फिल्मी करियर की बात करें तो उनकी बीती कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखाई पाईं। एक्ट्रेस के जन्मदिन पर अब निर्माताओं ने उन्हें एक बड़ा तोहफा दिया है। सिद्धार्थ रॉय कपूर के प्रोडक्शन हाउस रॉय कपूर फिल्म्स ने इंस्टाग्राम हैंडल पर जानकारी देते हुए बताया है कि पूजा हेगड़े जल्द ही बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के साथ उनकी नेक्स्ट थ्रिलर में नजर आएंगी।

Pooja Hegde and Shahid Kapoor

पूजा हेगड़े ने शाहिद कपूर की नई एक्शन थ्रिलर के लिए हाथ मिला लिया है। फिल्म का निर्माण सिद्धार्थ रॉय कपूर ने जी स्टूडियो के साथ मिलकर करने का प्लान बनाया है। अब निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर घोषणा करते हुए बताया कि पूजा हेगड़े फिल्म में लीड रोल में दिखाई देंगे। शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की फिल्म का निर्देशन रोशन एंड्रयूज करेंगे।

End of Feed