सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर हुई गोलीबारी ने हर किसी को हैरान कर दिया। एक्टर के घर के बाहर 2 व्यक्तियों ने कई गोलियां चलाई। एक्टर के घर के बाहर का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें संंदिग्ध शूटर दिखाई दे रहे हैं। इस घटना पर एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने अपनी रिएक्शन दिया है। पूजा भट्ट ने इस घटना को भयानक और निंदनीय बताया है। एक्ट्रेस ने इस घटना के बारे में अपने ट्विटर अकाउंट पर खुलकर बात की।
Pooja Bhatt and Salman Khan (credit Pic: instagram)
एक्ट्रेस ने सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी की चौंकाने वाली घटना पर अपना रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस ने एएनआई की पोस्ट की गई खबर को शेयर करते हुए लिखा, कुछ समय पहले हुई डैकती की घटनाओं पर बात करते हुए कि ब्रांदा में और अधिक सख्त जांच की अपील की।
पूजा भट्ट ने सलमान के घर के बाहर हुई फायरिंग पर दिया रिएक्शन
एक्ट्रेस ने लिखा, भनायक और निंदनीय। अगर खान के घर के बाहर सुरक्षा के लिए खड़ी पुलिस वैन के साथ ऐसा हो सकता है तो ये कहना उचित होगा कि सुरक्षा एक भ्रम है। ब्रांदा में कड़ी निगारनी की सख्त जरूरत है। कुछ समय पहले ही चोरी हुई थी और अब गोलीबारी? ये बहुत ही डरावना है। पूजा भट्ट के अलावा महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने सुपरस्टार से फोन पर बातचीत की। मुख्यमंत्री ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से बात की और सलमान खान के घर की सुरक्षा को अधिक बढ़ाने को कहा है।
