Ponniyin Selvan Box Office Collection: ऐश्वर्या की फिल्म 'पोन्‍न‍िय‍िन सेल्‍वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, नाम किया ये रिकॉर्ड

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 08:26 AM IST

Ponniyin Selvan Box Office Collection: अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'पोन्‍न‍िय‍िन सेल्‍वन पार्ट-1’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। 30 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म में वर्ल्ड वाइड 300 करोड़ की कमाई कर ली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 'पोन्‍न‍िय‍िन सेल्‍वन पार्ट-1' को बॉक्स ऑफिस पर मिली भारी सफलता।
  • ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 300 करोड़ पार किए।
  • एक हफ्ते पहले रिलीज हुई फिल्म देशभर में अच्छी कमाई कर रही है।

Ponniyin Selvan Box Office Collection: सुपरहिट डायरेक्टर मणिरत्नम की फिल्‍म 'पोन्‍न‍िय‍िन सेल्‍वन: पार्ट-1' (Ponniyin Selvan: Part-1) बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन करती नजर आ रही है। अगर फिल्म के देश में किए गए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो अभी तक यह 200 करोड़ की कमाई कर चुकी है। भारत के साथ-साथ दुनियाभर में भी फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है।

Ponniyin Selvan Aishwarya Rai Bachchan

ऐश्वर्या राय की फिल्म 'पोन्‍न‍िय‍िन सेल्‍वन’

Ponniyin Selvan: 30 सितंबर को हुई थी रिलीज

इस फिल्म में ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन, चियान विक्रम के साथ फिल्म में कार्ति, जयम रवि और तृषा कृष्णन भी शामिल हैं। फिल्म ‘पोन्‍न‍िय‍िन सेल्‍वन’ 30 सितंबर को रिलीज हुई थी। मणि रत्नम की यह फिल्म इतिहास के चोल वंश के ऊपर आधारित है। बता दें कि 'पोन्नियिन सेल्वन-1' का बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म के 9वें दिन की कमाई का 16 करोड़ के आसपास रह सकती है।

End of Feed