Pati Patni Aur Woh 2 की रिलीज से पहले ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ीं Rakul Preet Singh, जंगल सफारी में ये हरकत पड़ी भारी

Rakul Preet Singh Trolled: रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पति पत्नी और वो दो के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म की रिलीज से पहले रकुल ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ गईं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।

Rakul Preet Singh Trolled: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पति पत्नी और वो 2 (Pati Patni Aur Woh 2) के प्रमोशन में बिजी हैं। आयुष्मान खुराना की ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन इससे पहले फिल्म की कास्ट जंगल सफारी पर निकली और इसी वजह से रकुल प्रीत सिंह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। हाल ही में पति पत्नी और वो दो की कास्ट ने गिर नेशनल पार्क का दौरा किया। इस मौके पर रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देख लोग भड़क गए हैं। वीडियो ने इस बात पर बहस छेड़ दी है कि रेस्ट्रिक्टेड एरिया में उन्हें गाड़ी से उतरने की इजाजत कैसे मिली, जिसके बाद इस मामले पर नेशनल पार्क के अधिकारियों का भी बयान सामने आया है। (ये भी पढ़ें: सीएम बने Thalapathy Vijay को साउथ स्टार्स ने दीं बधाईयां, कमल हासन बोले- 'राज्य चमके..' बाकियाें ने क्या कहा?)

pati patni aur woh 2 actress rakul preet singh

pati patni aur woh 2 actress rakul preet singh (Instagram- photo credit)

    आधिकारिक बयान आया सामने

    रकुल प्रीत सिंह का वीडियो सामने आने के बाद नेशनल पार्क की तरफ से आधिकारिक बयान सामने आया है। इस बयान में साफ कहा गया है कि हमने स्पष्ट किया है कि यह वीडियो नेशनल पार्क के प्रवेश द्वार के बाहर का है। हर जगह वहां संरक्षित क्षेत्र में आने वाले लोगों के लिए एक निर्धारित एंट्री गेट होता है। वायरल वीडियो उस प्रवेश द्वार के बाहर शूट किया गया था। इसलिए, हमने स्पष्ट किया है कि यह घटना रेस्ट्रिक्टेड एरिया के अंदर नहीं घटी है। नियमों के अनुसार, अभयाण्य के अंदर आने के बाद किसी को भी अपनी सफारी गाड़ी से बाहर आने की परमिशन नहीं है। ये गाड़ी एंट्री गेट से बाहर का है जिसके बाद वह वापिस चली गई थीं। (ये भी पढ़ें: 'मेरे नाम का यूज मत करो', Govinda ने दी Sunita Ahuja को सख्त चेतावनी! कुकिंग शो में धमाका करेंगी एक्टर की बीवी)

    pati patni aur woh 2 actress rakul preet singh (instagram- photo credit)

      कब रिलीज होगी फिल्म

      बता दें कि पति पत्नी और वो 2 सिनेमाघरों में 4 मार्च को रिलीज होने वाली थी लेकिन फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया था। अब ये फिल्म 15 मई को थिएटर में आ रही है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी नजर आएंगे। फिल्म में कॉमेडी-ड्रामा का जबरदस्त तड़का है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2019 में रिलीज हुआ था और इस फिल्म को अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिला था।

      End of Feed