Pathan Day 3 Box Office Early Estimates: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की पठान (Pathan) पिछले 2 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने पहले दिन 55 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 68 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। अगर दोनों दिनों के आंकड़े जोड़ दें तो फिल्म पठान ने दो दिनों में अपने खाते में 132 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं। फिल्म पठान की दो दिनों की कमाई ने इसे सुपरहिट मूवीज की लिस्ट में एंट्री दिला दी है। फिल्म पठान की तीसरे दिन की कमाई की बात करें तो उसमें थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है। ट्रेड से सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो पठान को तीसरे दिन वर्किंग-डे होने का नुकसान उठाना पड़ेगा और इसकी कमाई में कमी आएगी।
Pathan Day 2 Box Office Early Estimates:
ट्रेड एक्सपर्ट कमाल आर खाने (KRK) ने ट्वीट करके लोगों को बताया है कि फिल्म पठान की तीसरे दिन की कमाई 25-30 करोड़ रुपये के आसपास रहेगी। कमाल आर खान ने अपने ट्वीट में बताया है, 'फिल्म पठान तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करेगी। इसका तीसरे दिन का बिजनेस 25-30 करोड़ रुपये के आसपास रहेगा। फिल्म सिनेमाघरों में जैसी कमाई कर रही है, उसे देखते हुए लग रहा है कि इसका लाइफटाइम बिजनेस 500-600 करोड़ रुपये रहेगा। यह बॉलीवुड की ऑल टाईम ब्लॉकबस्टर साबित होगी। मेरी तरफ से शाहरुख खान भाईजान को बधाई।'
Film #Pathaan is holding strongly today. So Day3 business can be ₹25-30Cr! And now lifetime business can be Rs.500… t.co/GscZpbWT0M
— ANI (@ANI) Jan 27, 2023
केआरके ने मानी अपनी गलती
I was insisting and asking @iamsrk to change name #Pathaan. But he was sure that this name is perfect. And finally… t.co/DdBjSZuU8V
— ANI (@ANI) Jan 27, 2023
कमाल आर खान ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा है कि उन्होंने शाहरुख खान को फिल्म पठान का टाइटल चेंज करने की सलाह दी थी लेकिन शाहरुख खान को भरोसा था कि उनकी फिल्म के हिसाब से यह टाइटल एकदम ठीक रहेगा और उन्होंने कमाल आर खान की सलाह पर ध्यान हीं दिया, जो सही कदम था। बता दें कमाल आर खान लम्बे वक्त से कह रहे थे कि शाहरुख खान को फिल्म पठान का टाइटल बदलना चाहिए लेकिन मेकर्स ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया और आखिर में फिल्म पठान के मेकर्स का फैसला सही साबित हुआ।
