Pathaan Teaser First Reaction, Shah Rukh Khan Birthday: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) कल 2 नवंबर को अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। शाहरुख खान के जन्मदिन के साथ ही फैन्स उनकी अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) के टीजर रिलीज को लेकर भी काफी उत्साहित हैं। यश राज फिल्म्स (YRF) कल शाहरुख के जन्मदिन के मौके पर फिल्म पठान का टीजर जारी कर सकता है। पठान के टीजर को लेकर ट्विटर पर फैंस का एक्साइटमेंट लेवल कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पठान’ अगले साल 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होने जा रही है।
Shah Rukh Khan Film Pathaan Teaser
पठान के टीजर में दिखेगा शाहरुख का स्वैग
सोशल मीडिया पर पठान के टीजर को लेकर सुर्खियां बनी हुई हैं। ट्विटर पर एक यूजर ने दावा किया है कि सेंसर बोर्ड के एक व्यक्ति ने पठान के टीजर का फर्स्ट रिएक्शन जारी कर दिया है। ट्वीट के अनुसार पठान का टीजर जबरदस्त होने वाला है और फैंस की उम्मीदों पर खरा साबित होगा। टीजर में शाहरुख खान दमदार एक्शन सीन्स में नजर आने वाले हैं। पठान के टीजर के फर्स्ट रिएक्शन ने फैंस की उम्मीदों को और भी बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया पर पठान का टीजर लीक होने से जुड़ी भी कई वीडियो शेयर की जा रही हैं। हालांकि इनमें जरा भी सच्चाई नहीं हैं।
EXCLUSIVE on Twitter : First Teaser Review of #Pathaan from Censor Board on my Instagram Story !! #ShahRukhKhan𓀠 Sw… t.co/d29hV1SE7n
— ANI (@ANI) Nov 1, 2022
फिल्मी पर्दे पर एक साथ दिखेंगे शाहरुख और सलमान
इसके साथ ही बीते लम्बें समय से यह भी खबर सामने आ रही हैं कि शाहरुख की फिल्म पठान में सलमान खान का भी एक अहम रोल हो सकता है। सलमान खान की फिल्म में एक स्पेशन अपीयरेंस भी है, जिसके लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।
बॉलीवुड में शाहरुख खान का एक्शन फिल्मों से पुराना नाता है। किंग खान पठान से पहले फिल्म ‘डॉन 2’ में अपने जबरदस्त एक्शन से पहले ही जलवा बिखेर चुके हैं। फैंस इस बार भी शाहरुख खान से कुछ इसी प्रकार की उम्मीद है।
