Pathaan box office collection: 4 साल के लंबे इंतजार के बाद फिल्म 'पठान' (Pathaan) के जरिए शाहरुख खान ने काफी धमाकेदार वापसी है। सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस पर 'पठान' लगातार शानदार प्रदर्शन करती जा रही हैं। आलम ये है कि हर दिन 'पठान' के कलेक्शन में इजाफा हो रहा है। 25 जनवरी को सिल्वर स्क्रीन रिलीज हुई इस फिल्म को 12 दिन पूरे हो चुके हैं। अभी भी सिनेमाघरों में इसका दबदबा बना हुआ है। रिलीज के 12वें दिन भी फिल्म ने शानदार कमाई की है।
ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, पठान ने 12वें दिन भारत में 28 करोड़ के आसपास कमाई की है। 11वें दिन इसने करीब 22 करोड़ रुपये का ऑल इंडिया नेट कलेक्शन किया था। ऐसे में 11-12वें दिन को मिला दिया जाएगा तो फिल्म अब तक 429 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। इसी के साथ पठान ने बॉलीवुड की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मो को पछाड़ दिया है। इससे पहले भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्मों में दंगल 387.38 करोड़ रुपये, संजू 342.57 करोड़ रुपये और पीके 340.8 करोड़ रुपये शामिल थीं।
शाहरुख का ये कमबैक किसी मिरेकल से कम नहीं है। पठान का नाम इंडियन सिनेमा के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गया है। फिल्म पठान को दुनिया भर में खूब पसंद किया जा रहा है। यह फिल्म आए दिन सफलता के नए रिकार्ड्स कायम कर रही है। शाहरुख खान के अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। आपको बता दें, शाहरुख खान की पठान को आदित्य चोपड़ा ने 250 करोड़ रुपये के बजट में बनाया है। इस तरह से फिल्म अपने बजट से कहीं ज्यादा कमाई करके पहले ही सुपरहिट बन चुकी है।
